Saturday, January 11, 2020

अपेक्स बैंक के ग्राहकों को मिलेगी मोबाइल बैंकिंग सुविधा : सीएम

भोपाल| मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपेक्स बैंक की व्यावसायिक और राष्ट्रीय बैंकों के समान मोबाइल बैंकिंग सुविधा का मंत्रालय में लोकार्पण किया। उन्होंने सहकारी बैंकों के ग्राहकों के लिए मोबाइल बैंकिंग सुविधा उपलब्ध करवाने को ग्राहकों के लिए बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंकों को व्यावसायिक बैंकों की तरह सक्षम बनाने की जरूरत है। सहकारी बैंक आम ग्राहकों के अलावा बड़ी संख्या में किसानों से जुड़े हैं। उन्हें बैंकिंग की हर अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना लक्ष्य होना चाहिए।

एक लाख को लाभ... अपेक्स बैंक की मोबाइल बैंकिंग सेवा से एक लाख ग्राहक लाभान्वित होंगे। इसके लिए एप तैयार किया गया है। इस सुविधा के लागू होने से बैंक के ग्राहकों को अपेक्स बैंक की सभी शाखाओं में मोबाइल के माध्यम से सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। लोकार्पण के मौके पर सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह, खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, कृषि मंत्री सचिन यादव व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने अपेक्स बैंक की डायरी और कैलेंडर का विमोचन भी किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-apex-bank-customers-will-get-mobile-banking-facility-cm-065103-6374362.html

No comments:

Post a Comment