Saturday, January 25, 2020

बैंड कलाकारों ने चौक पर छेड़े देशभक्ति के तराने


ये देश है वीर जवानों का, अलबेलों का मस्तानों का

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार रात को गंज के दिलबहार चौक पर देशभक्ति के तराने गूंजे। बैंड के कलाकारों ने 1 घंटे तक ये देश है वीर जवानों का.., एे मेरे वतन के लोगों.., मेरे देश की धरती.. जैसे देशभक्ति गीत बजाए। बैंड के कलाकारों ने जब आर्मी की यूनिफार्म में देशभक्ति गीतों की धुनें छेड़ी तो जमकर भारत माता के जयकारे लगे।

हर साल की तरह इस साल वेकअप फाउंडेशन बैतूल द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर लोगों में देशभक्ति का जज्बा जगाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत-माता की आरती से हुई। फाउंडेशन के सदस्यों तथा गंज के व्यापारियों ने एक साथ भारत-माता की आरती उतारी। इसके बाद शहर के काजल बैंड के कलाकारों ने आर्मी की यूनिफार्म पहनकर देशभक्ति संगीत छेड़ा। बैंड के कृष्णा सोनारे ने बताया बैंड के 15 कलाकारों ने करीब 1 घंटे तक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया बैंड के कलाकारों ने रंग दे बसंती चोला, ऐ मेरे वतन के लोगों, मेरे देश की धरती सहित एक दर्जन गीत बैंड पर बजाए। बैंड के कलाकार जहां आर्मी की यूनिफार्म पहने हुए थे, वहीं बैंड को भी तिरंगे से सजाया गया था। उन्होंने बताया देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति निशुल्क दी गई। शाम 7 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम 8 बजे तक चलते रहा। लोग भी देशभक्ति गीतों पर जमकर झूमे।

बैतूल। दिलबहार चौक पर देशभक्ति के तराने बजाते हुए कलाकार।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Betul News - mp news band artists waged patriotism on the square


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-band-artists-waged-patriotism-on-the-square-064011-6480985.html

No comments:

Post a Comment