Saturday, January 25, 2020

स्ट्रीट लाइव पेंटिंग एग्जीबिशन मेडल्स- 2 आज


बैतूल| गणतंत्र दिवस पर रविवार काे कलाप्रेमी युवाओं द्वारा स्ट्रीट लाइव पेंटिंग एग्जीबिशन मेडल्स-2 का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर शहीद भगतसिंह और डॉ भीमराव आंबेडकर की कलाकृतियों की स्ट्रीट पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। आयोजन समिति के दीप मालवीय ने बताया इस प्रदर्शनी में स्कूली छात्रों द्वारा सुबह 11 से 3 बजे तक लाइव पेंटिंग की जाएगी। छात्रों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की स्ट्रीट पर प्रदर्शनी शाम 4 से रात 8 बजे तक छत्रपति शिवाजी ऑडिटोरियम शिवाजी चौक में लगाई जाएगी। जिले में स्ट्रीट लाइव पेंटिंग का आयोजन संभवत: पहली बार हो रहा है। इस स्पर्धा में किसी भी उम्र के कलाकार भाग ले सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-street-live-painting-exhibition-medals-2-today-064008-6480983.html

No comments:

Post a Comment