Tuesday, January 14, 2020

सुबह 7.05 से दोपहर 12.25 बजे तक करें पर्व स्नान, रहेगा फलदायी

मकर संक्रांति पर्व का नाम आते ही हमें 14 जनवरी याद आ जाती है। कारण हिंदू धर्म में एक मात्र मकर संक्रांति का पर्व ऐसा है जो तारीख से मनाया जाता है, लेकिन इस बार यह पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। पर्व पर स्नान दान का विशेष महत्व होता है। इस दिन सुबह 7.5 बजे से दोपहर 12.25 बजे तक पर्व स्नान व दान विशेष फलदायी होगा।

गौरतलब है कि सूर्य ग्रह के एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश काल का संक्रांति कहा जाता है। साल में 12 संक्रांति होती है। लेकिन हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। सूर्य जब धनु राशि को छोड़कर मकर में प्रवेश करते हैं तो लोग मकर संक्रांति मनाते है। आमतौर पर सूर्य 14 जनवरी को ही धुन राशि से मकर में प्रवेश करते है। पंडित सतानंद पांडे के अनुसार सूर्य 14 जनवरी को रात्रि 2.8 बजे धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसलिए यह पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा।

इस बार संक्रांति गर्भ पर बैठकर आ रही है, सफेद वस्त्र धारण किए है। वहीं शरीर पर मिट्‌टी का लेपकर रखा है। इसलिए गरीबों, निर्धनों के लिए अच्छी होगी।

गल्ला का भाव स्थिर रहेगा। खनिज वस्तु, मेवा, गुड़, शक्कर के व्यापारियाें को लाभ होगा। जगदीश द्विवेदी बताते हैं कि इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग में संक्रांति पर्व मनाया जाएगा। इसलिए स्नान और दान का विशेष फल प्राप्त होगा। इस दिन तिल लगाकर स्नान करने के साथ खिचड़ी दान का महत्व माना जाता है।

निर्धन, गरीबों के लिए लाभप्रद होगी मकर संक्रांति

सूर्य दक्षिणायन व उत्तरायण होते है। मकर संक्रांति के साथ ही सूर्य भगवान उत्तरायण हो जाएंगे। सूर्य के उत्तरायण होते ही क्रमश: दिन बड़े व रातें छोटी होना शुरू हो जाएगी। खरमास भी समाप्त हो जाएगा। शादी, विवाह, गृह प्रवेश जैसे शुभ काम जो एक माह से बंद है फिर से शुरू हो जाएंगे। सूर्य के उत्तरायण होते ही क्रमश: दिन बड़े और रातें छोटी होना शुरू हो जाएगी, साथ ही खरमास भी समाप्त हो जाएगा। जिसके बाद शादी, विवाह, गृहप्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों का होना शुरू हो जाएगा।

बदलते ग्रहों का किस राशि पर क्या होगा असर

मेष : भाग्यवर्धक, रोग

वृष : कष्ट, पीड़ा

मिथुन : चिंता, सुख

कर्क : लाभ, पद प्राप्ति

सिंह : आमदनी, धार्मिक यात्रा

कन्या : पदोन्नति, संतोष

तुला : सुख, मनोत्साह,

वृश्चिक : लाभ, भाग्यवर्धक

धनु : हानि, रोग

मकर : संघर्ष, हानि

कुंभ : धर्म लाभ, स्थानांतरण

मीन : आर्थिक लाभ, सुख



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chhatarpur News - mp news perform a festival bath from 705 am to 1225 pm will be fruitful


source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-perform-a-festival-bath-from-705-am-to-1225-pm-will-be-fruitful-070529-6397078.html

No comments:

Post a Comment