Sunday, January 12, 2020

मिट्टी से रेत बनाने वाले प्लांट पर छापा, तीन ट्रैक्टर जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

वन परिक्षेत्राधिकारी छतरपुर द्वारा रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वन भूमि पर मिट्टी से रेत बनाने वाले प्लांट पर छापामार कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान वन अमले ने 3 ट्रैक्टर सहित 3 आरोपियों को पकड़ा है। अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ आरोपी पंप लेकर भाग गए। जानकारी के अनुसार जिले में नई-नई तकनीकी खोजकर रेत का अवैध कारोबार किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों और वन क्षेत्र में निकले नदी नालों से लोगों द्वारा मिट्टी की मशीनों से धुलाई कर रेत निकाली जा रही है। रात होने के बाद रेत का अवैध रूप से परिवहन कर बिक्री की हो रही है।

इस बात की जानकारी होने पर शनिवार को रात डीएफओ अनुपम सहाय के निर्देशन में रेंजर जेपी मिश्रा की टीम ने क्षेत्र के बृजपुरा बीट के अतनियां गांव के पास रमना हार में छापामार कार्रवाई की।

इस दौरान वहां पर मौजूद लोग भाग खड़े हुए, लेकिन टीम द्वारा एक ट्रैक्टर के साथ तीन आरोपी अवधेश रैकवार, प्रभू कौंदर और कल्लू यादव निवासी अतनियां को गिरफ्तार किया है। वहीं दो अन्य ट्रैक्टर के साथ कोई नहीं मिला। कार्रवाई के दौरान रेंजर जेपी मिश्रा, डिप्टी रेंजर रमाशंकर गोस्वामी, रामनरेश पांडे, रामकुमार कोरी, रमेश मिश्रा, वन रक्षक पवन शर्मा, बृजेंद्र निरंजन, बृजेंद्र तिवारी, पुनीत प्रजापति, रामबाबू शुक्ला, अनुरुद्ध, बाबूलाल, शेख बसीम, जीतेंद्र मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chhatarpur News - mp news raid on clay making plant three tractor seized 3 accused arrested


source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-raid-on-clay-making-plant-three-tractor-seized-3-accused-arrested-070048-6380292.html

No comments:

Post a Comment