Friday, January 24, 2020

धारा 370 पर संसद की कार्रवाई पर नाट्य मंचन किया


मनावर | इंडियन पब्लिक हाई स्कूल के पांचवे वार्षिकोत्सव पर कार्यक्रम हुए। जिसमें अपेक्षा 2020 थीम पर बच्चों ने नृत्य, नाट्य की प्रस्तुतियां दी। बच्चों ने सांप्रदायिक सौहार्द पर तेरी मिट्टी में मिल जावा...गीत पर नृृत्य किया। साथ ही दुष्कर्मियों को सजा में देरी पर कक्षा दसवीं की छात्राओं ने ड्रामा टिट फॉर टेट प्रस्तुत किया। जिसे श्रोताओं ने सराहा। कॉमेडी ड्रामा वेल्यू ऑफ लाइन से लोगों को गुदगुदाने के साथ आत्महत्या नहीं करने की सीख दी। धारा 370 पर प्रस्तुत नाट्य से संसद की कार्रवाई का मंचन किया। इसके अलावा प्रदूषण, स्वच्छता पर बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुतियां से बच्चों ने खूब दाद बटोरी। सरस्वती वंदना शिक्षिका अंजली, खुशबू ने की। मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष संगीता शिवराम पाटीदार थी। विशेष अतिथि एडीपीओ डॉ. पद्मा जैन, डॉ. कल्पना थी। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य संतोष कुमार ने किया। संचालन श्रद्धांजलि पाटीदार, आंचल राठौड़ ने किया। आभार शिक्षिका रोशनी मंडलोई ने माना।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-staged-theatrical-on-parliament39s-action-on-section-370-071013-6473068.html

No comments:

Post a Comment