भास्कर संवाददाता | धार
भोजशाला की मुक्ति और उसके गौरव की पुनर्स्थापना के लिए दृढ़ संकल्पित महाराजा भोज स्मृति वसंतोत्सव समिति द्वारा 28 से 31 जनवरी तक भोज महोत्सव व सरस्वती जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसे लेकर शनिवार को आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।
28 जनवरी सुबह 8.55 बजे भोजशाला में नियमित सत्याग्रह पूजन, आरती से वसंतोत्सव का आगाज होगा। रात 8 बजे अभा कवि सम्मेलन होगा। सूत्रधार हास्य कवि संदीप शर्मा होंगे।
कार्यक्रम प्रभारी समिति के महामंत्री हेमंत दौराया, मंत्री सुमित चौधरी होंगे। 29 जनवरी रात 8 बजे मोतीबाग चौक पर भगवान खाटू श्याम की भजन संध्या होगी। भजन संध्या के लिए समिति का अध्यक्ष राजेश शुक्ला व प्रभारी गोपाल वैष्णव को बनाया है। इसके अलावा भोज उत्सव की व्यवस्था व अर्थ व्यवस्था के लिए धनसंग्रह समिति का गठन किया है। हेमंत दौराया, अशोक जैन, अरविंद चौधरी, गोपाल शर्मा, विश्वास पांडे, कृष्णलाल नागर, राजेश शुक्ला, द्वारकाधीश राठौड़, द्वारका अग्रवाल, सुधीर वाजपेयी, ओम प्रजापत, जगदीश राठौड़, मुकेश अग्रवाल, सुमित चौधरी, प्रवीण गोधा, हेमंत मोदी को दायित्व सौंपे है।
30 जनवरी को वसंत पंचमी पर सरस्वती जन्मोत्सव मनाया जाएगा। सुबह 7 बजे भोजशाला में पूजन के बाद हवन शुरू हाेगा। सुबह 9.30 बजे उदाजीराव चौराहा लालबाग से मां वाग्देवी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 12 बजे माता की महाआरती के बाद धर्मसभा शुरू होगी। मुख्य अतिथि व वक्ता जगन्नाथ मंदिर महेश्वर के हृदयगिरी महाराज उपदेश देंगे। अध्यक्षता विहिप के मालवा प्रांत के प्रांतीय मंत्री सोहन विश्वकर्मा करेंगे। धर्मसभा के बाद कन्या पूजन, कन्या भोज व महाप्रसादी होगी। पंचमी की शाम 7 बजे महाप्रभु नित्यानंद गुरु की आरती होगी। रात 8.30 बजे हर्षित मिश्रा, खेड़ापति भक्त मंडल द्वारा भक्ति संगीत व सुंदरकांड होगा। भोजशाला में सरस्वती जन्मोत्सव का संयोजक दीपक गौड़ व सुमन व्यास को बनाया है। भोज उत्सव के निमित्त वसंत पंचमी के अन्य सभी कार्यक्रमों का प्रभारी अरविंद चौधरी, विश्वास पांडे को बनाया है। 31 जनवरी को भोजशाला में मातृशक्ति सम्मेलन होगा। मुख्य अतिथि व वक्ता महू विधायक उषा ठाकुर होंगी। मातृशक्ति सम्मेलन का प्रभारी कलावती रघुवंशी, पप्पी मकवाना को बनाया है। जानकारी समिति के मंत्री व मीडिया प्रभारी सुमित चौधरी ने दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-satyagraha-worship-on-28-procession-will-be-out-on-30-072027-6316867.html
No comments:
Post a Comment