
घाटाबिल्लौद के ग्राम उपडी में सात व्यक्तियों ने अपनी कृषि भूमि पर बगैर अनुमति के कॉलाेनियां काट दी। पटवारी के प्रतिवेदन के आधार पर तहसीलदार भास्कर गाचले ने चारों कॉलोनियां अवैध घोषित कर कॉलोनाइजर सरदारसिंह पिता बद्रीसिंह जाट, संतोष पिता सरदारसिंह जाट, हरदेव पिता सरदारसिंह जाट, लतीफ, बसीर, कुदरत पिता ताजू, बानुबाई बैवा के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के लिए संबंधित थाने को पत्र लिखा है। तहसीलदार गाचले ने बताया सरदारसिंह पिता बद्रीसिंह जाट की ग्राम उपडी की सर्वे नंबर 79/1 रकबा 0.314 हेक्टेयर जमीन सरकारी रिकॉर्ड में कृषि भूमि है। यहां 22 पक्के मकान बने हैं। सरदारसिंह के पुत्र संतोष पिता सरदारसिंह जाट के पास सर्वे नंबर 78/2/1/1/1 रकबा 0.225 हेक्टेयर जमीन है, जो कृषि भूमि है। यहां 30 पक्के मकान हैं। सरदारसिंह के ही दूसरे पुत्र हरदेवसिंह जाट के पास 78/1/1 रकबा 0.418 भी राजस्व रिकॉर्ड में कृषि भूमि है। यहां 30 पक्के मकान बने हैं। तीनों पिता-पुत्र ने कॉलोनी में सीसी सड़क, नाली, बिजली, पानी की सुविधा दी, लेकिन बगैर डायवर्शन, टीएनसी के छोटे-छोटे भूखंड विक्रय कर कॉलोनी विकसित की। सर्वे नंबर 76/2 रकबा 0.198 हेक्टेयर जमीन राजस्व रिकॉर्ड में लतीफ, बसीर, कुदरत पिता ताजू, बानुबाई बैवा जाति नायता निवासी मालती रोड सेजवाया के नाम से दर्ज हैं। यह जमीन ग्राम पंचायत डेहरी के अंतर्गत आती है। सरकारी रिकॉर्ड में यह कृषि भूमि है। कॉलोनाइजर ने बगैर डायवर्शन, टीएनसी के साथ सीसी सड़क, नाली, बिजली, पानी की सुविधा नहीं दी। मौके पर लगभग 20 पक्के मकान बने हैं।
घाटाबिल्लाैद में इस तरह से किए गए हैं अवैध निर्माण।
रजिस्ट्री कराने के नाम पर की धोखाधड़ी, कलेक्टर से की शिकायत : रजिस्ट्री कराने के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत मांडू रोड निवासी धर्मेंद्रसिंह भदौरिया ने कलेक्टर से की है। जिसमें बताया कि मां पार्वती नगर मांडव लिंक रोड पर सर्वे नंबर 148 की भूमि में से दो भूखंड क्रमांक 97 और 98 उनकी मां राजपतिबाई ने तत्कालीन कॉलोनाइजर लक्ष्मण बंजारा से 17-17 हजार रु. में खरीदे थे। शपथ पत्र में कुछ माह बाद रजिस्ट्री कराने का निर्णय हुआ था। राजपतिबाई ने कॉलोनाइजर लक्ष्मण से रजिस्ट्री कराने को कहा तो उसने रजिस्ट्री के लिए शपथ पत्र की काॅपी ले ली। अब लक्ष्मण रजिस्ट्री कराने के लिए टालमटोल कर रहा है। ऐसे में कॉलोनाइजर पर ठोस कार्रवाई की जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-plot-cut-on-government-land-tehsildar-fined-25-thousand-on-bhumafia-chogalal-072025-6316865.html
No comments:
Post a Comment