
अशोकनगर | शासकीय नेहरू पीजी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान के स्नातक एवं स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राओं को इंडस्ट्रियल विजिट प्रोग्राम के तहत दशमेश इंजीनियरिंग वक्स पवारगढ़ विदिशा रोड का भ्रमण कराया गया। विद्यार्थियों ने वहां कृषि से संबंधित मशीनरी की जानकारी, मशीनरी का आधुनिक खेती में उपयोग एवं उनको बनाने की तकनीक को बारीकी से समझा। इस दौरान मल्टी क्रॉप ग्रेन क्लीनर, सीड ग्रेडर, स्ट्रा एवं सीड बलोअर्स, स्लेशरस, ड्रिल्स, टिलर्स, मल्चर्य आदि मशीनों को देखा और उनकी कार्यप्रणाली को जाना। सभी मशीनों की जानकारी बच्चों को रंजीत सिंह संधु ने दी। इस मौके पर वनस्पति विज्ञान की प्राध्यापक डॉ. रेनू राजेश, प्राची जैन, आरती सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-working-of-machinery-related-to-agriculture-observed-under-the-students-industrial-visit-063019-6358638.html
No comments:
Post a Comment