Thursday, January 23, 2020

फेसबुक पर की दोस्ती फिर युवती का किया अपहरण, तीन पकड़े

20 दिसंबर को प्रेमी व उसके दोस्तों ने विवाह के लिए किया था अपहरण

भास्कर संवाददाता | दतिया

उनाव थाना क्षेत्र के कस्बा उनाव से एक महीने पहले अपह्रत हुई युवती को पुलिस ने एक महीने बाद ग्वालियर के स्यावरी गांव में खेतों के अंदर से मुक्त कराया। पुलिस ने अपहरण करने वाले छह आरोपियों में से प्रेमी समेत तीन को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। पकड़े गए तीन आरोपियों में से एक आरोपी ने युवती से फेसबुक पर दोस्ती की, फिर उनाव पहुंचकर बोलेरो से अपहरण कर ले गए थे।

थाना प्रभारी रोशन सिंह यादव ने बताया कि कस्बा उनाव निवासी 19 वर्षीय युवती का 20 दिसंबर 2019 को उनाव के बस स्टैंड से अज्ञात लोग बोलेरो से अपहरण कर ले गए थे। पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग एक युवती को पकड़कर ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र में स्थित स्यावरी गांव के खेतों में लेकर घूम रहे हैं। पुलिस ने रात में ही स्यावरी गांव से युवती को मुक्त कराया। इसके बाद साथी छोटू उर्फ प्रदीप जाटव, जीतेंद्र राणा और सत्येंद्र राणा को गिरफ्तार कर थाने लेकर पहुंची। यहां युवती ने बयान में बताया कि उसकी दोस्ती छोटू से फेसबुक के जरिए हुई थी। इसी के चलते 20 दिसंबर को शाम चार बजे छोटू अपने परिवार और रिश्तेदार जीतेंद्र राणा, सत्येंद्र राणा, ममता जाट, राहुल राणा निवासी सियावली और रायसिंह निवासी ब्यापुर भिंड के साथ बोलेरो से अपहरण कर ले गए। पुलिस ने आरोपी छोटू उर्फ प्रदीप, जीतेंद्र व सत्येंद्र काे न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया, जबकि अन्य फरार हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/datia/news/mp-news-friendship-of-facebook-kidnapped-girl-again-caught-three-071050-6465185.html

No comments:

Post a Comment