Monday, January 20, 2020

शिकारियों की सूचना पर गई पुलिस और वन विभाग की टीम बैरंग लौटी

तहसील क्षेत्र में हिरण व अन्य वन्य प्राणियों के शिकार के लिए शिकारियों का मूवमेंट बना रहता है। पूर्व में कई बार ग्रामीण क्षेत्रों से हिरणों का शिकार किया जा चुका है जिन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी किया गया है। सोमवार को मालीपुरा के जंगल क्षेत्र में शिकारियों की सूचना मिली थी। पुलिस व वन विभाग की टीम सर्चिंग करने भी गई थी, लेकिन बैरंग ही लौटी।

इस समय खेतों में गेहूं व अन्य फसलें लहलहा रही हैं जिसमें हिरणों के झुंड आसानी से देेखे जा सकते हैं। जो प्रतिदिन किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। इसी समय शिकारियों का भी मूवमेंट बना रहता है। इस सीजन में पूर्व में भी कई बार शिकारियों को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस व वन विभाग की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा भी है। सोमवार को सूचना मिली थी कि मालीपुरा क्षेत्र में शिकारियों को देखा गया है। इस पर पार्वती थाना पुलिस व वन विभाग की टीमों ने एक साथ सर्चिंग भी की थी, लेकिन उन्हें कोई भी नहीं मिला। पार्वती थाना प्रभारी प्रवीण जाधव का कहना है कि शिकारियों की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस व वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में सर्चिंग भी की थी, लेकिन हमें कोई भी नहीं मिला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/sehore/news/mp-news-police-and-forest-department-team-returned-on-hearing-about-the-information-of-poachers-063103-6443002.html

No comments:

Post a Comment