मनीष दुबे | गुना .संजय स्टेडियम में इन दिनों टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। इसमें देश-प्रदेश की कई क्लबों की टीमें हिस्सा ले रही हंै, इसमें से झांसी के दातार क्लब की टीम काफी चर्चा में हैं।
टीम की खासियत यह है कि इसके सभी खिलाड़ी एक ही परिवार के हैं। 11 में से सात खिलाड़ी तो सगे भाई है। बाकी चार भी कुटंुब भाई हैं। यदि कोई घायल हो जाए तो परिवार में 5 भाई रिजर्व में हंै जो उनकी जगह लेने के लिए तैयार हंै। इस कुटुंब क्रिकेट टीम ने सोमवार को दिल्ली के एलबीएस क्लब की मजबूत टीम को एकतरफा मुकाबले में 6 विकेट से मात दी। एलबीएस क्लब में टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज शिखर
धवन खेल चुके हैं। वहीं, अंडर 19 भारतीय टीम के कप्तान रहे उन्मुक्त चंद भी इसी क्लब से निकले हैं।
सबसे छोटा खिलाड़ी 15 और सबसे बड़ा 34 साल का
टीम में जीतू और अभिषेक सबसे छोटे हैं, जिनकी उम्र क्रमश: 15 व 16 साल है। जबकि 34 साल के नरेंद्र वरिष्ठतम हैं। जितेंद्र, रूपेश, रिंकू आपस में सगे भाई हैं। इसी तरह उनके दो चाचाओं के बेटे नरेश व अभिषेक एवं रंजीत व साेनू भी सगे भाई हैं। धर्मेंद्र, विजय, प्रदीप और अंकेश भी कुटुंब भी चाचा-ताऊ के बेटे हैं।
प्रेक्टिस पर हर साल एक लाख रुपए तक खर्च
पारिवारिक टीम के सबसे बड़े भाई नरेंद्र पैसे का हिसाब-किताब रखते हैं। उन्होंने बताया कि जीत की राशि को हम क्रिकेट पर ही खर्च करते हैं। नेट, मैट सहित क्रिकेट की किट और बल्ले आदि की खरीद पर सालाना एक लाख रुपए खर्च हो जाता है। बाकी पैसा अगले साल के लिए बचाकर रखा जाता है। क्योंकि कई बार हमेंे इतनी जीत नहीं मिल पाती।
टूर्नामेंट के आयोजक उठाते हैं खर्च
इस टीम का नाम इतना चलता है कि टूर्नामेंट में उनके हिसाब से मैच रखते हैं। मसलन इस समय यह टीम एक साथ दो टूर्नामेंट में खेल रही है। गुना में वे सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। वहीं उप्र के इलाहबाद के पास करबी में चल रहे 1.50 लाख के इनामी टूर्नामेंट में भी उनका सेमीफाइनल खेलना है। गुना के बाद वे उस टूर्नामेंट में खेलेंगे। उन्होंने बताया कि दोनों टूर्नामेंट के आयोजकों से बात करके उन्होंने अपने मैचों की तारीख पहले ही तय कर रखीं थी। टीम के आने-जाने और रुकने का पूरा खर्च आयोजक ही उठाते हैं।
गुना में टी-20 : दातार क्लब ने दिल्ली की दिग्गज एलबीएस टीम को छह विकेट से मात दी
गिल्ली-डंडे के अलावा कोई दूसरा खेल नहीं खेला था, क्रिकेट टीवी पर देखा
सभी भाईयो ने बचपन से गिल्ली-डंडा या अन्य परंपरागत खेलों के अलावा कुछ नहीं खेला। कुछ साल पहले टीवी पर क्रिकेट मैच देखे तो रुझान बढ़ा। छह साल पहले झांसी में एक टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट देखने पहुंचे। वहीं अपनी टीम भी उतार दी और सेमीफाइनल तक पहंुचे। कुछ समय बाद लेदर बॉल से खेलना शुरू किया। हमारा कोई कोच नहीं था। टीवी पर क्रिकेट देखते और सीखते। -जैसा टीम के कप्तान रुपेश ने भास्कर को बताया
एक साल में 16 टूर्नामेंट खेले,8 जीते, 2.5 लाख रु. कमाए
रूपेश ने बताया कि हमारी टीम ने 2019 में कुल 16 टूर्नामेंट खेले, इसमें से 8 जीते। इनमें झांसी की प्रसिद्ध लीग प्रतियोगिता भी शामिल है, जिसमें देशभर की टीमें पहुंचती हैं। इस दौरान उन्होंने ललितपुर और बरूआसागर में 2-2 के अलावा टीकमगढ़, तालभेंट, महूरानीपुर 1-1 टूर्नामेंट जीता। बाकी 8 टूर्नामेंट वे सेमीफाइनल तक पहुंचे। रूपेश ने बताया कि वे 2019 में कुल 2 लाख की प्राइज मनी जीत चुके हैं। इसके अलावा व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए मिलने वाली राशि अलग है। अगले 4 माह के दौरान 25 टूर्नामेंट में कम से कम 100 मैच खेलने हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/jhansis-family-xi-all-the-cricketers-belong-to-the-same-family-seven-of-them-are-siblings-five-of-the-reserve-players-are-also-brothers-126450665.html
No comments:
Post a Comment