बुरहानपुर | चाइल्ड लाइन और बाल कल्याण समिति के तहत भिक्षावृत्ति उन्मूलन के लिए बुधवार को पदाधिकारियों ने शहर के प्रमुख स्थानों का भ्रमण किया। सुभाष चौक और शनि मंदिर क्षेत्र में भीख मांगने वालों की तलाश की। तीन बच्चे भीख मांगते मिले। उन्हें भीख नहीं मांगने की समझाइश देकर घर भेजा। लोगों से भी आग्रह किया भिक्षावृत्ति और बाल श्रम में लिप्त बच्चों के लिए चाइल्ड लाइन पर 1098 या बाल कल्याण समिति से संपर्क करें। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष रघुनाथ महाजन, सदस्य मंसूर सेवक, संदीप शर्मा, बेला तारकस, चाइल्ड लाइन से फ्रैंक एंथोनी, शेखर पांडे, हिमांशु सकवार, निरल टोप्पो व रजनी कनोदिया मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/burhanpur/news/mp-news-three-children-found-begging-sent-home-after-explaining-070516-6459210.html
No comments:
Post a Comment