Sunday, January 12, 2020

बुंदेलखंड से जुड़े सवाल पलक झपकते हल, संविधान, कंप्यूटर और विज्ञान के सवालों ने परीक्षार्थियों का ठंड में निकाला पसीना

छतरपुर का मेला, शाहगढ़ के सेनापति और 1842 के बुंदेला विद्रोह में हीरापुर से जुड़े सवाल रविवार को 30 परीक्षा केंद्रों पर हुई राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा एवं राज्य वन सेवा परीक्षा-2019 में पूछे गए। बुंदेलखंड से जुड़े परीक्षार्थियों ने इन सवालों के जवाब पलक झपकते ही लिख दिए। लेकिन संविधान, कंप्यूटर और विज्ञान से जुड़े सवालों को हल करने में विद्यार्थियों को पसीना आ गया। सुबह कड़ी चैकिंग के बीच छात्रों ने परीक्षा दी। 540 पदों पर भर्ती के आयोजित की गई परीक्षा में 12 हजार 5 सौ परीक्षार्थियों को शामिल होना था। लेकिन दोनों पारी की परीक्षा में 11400 परीक्षार्थी पहुंचे। करीब 11 सौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। ठंड को देखते हुए इस बार छात्रों को थोड़ी राहत दी गई। जिले में कुछ स्थानों पर जूते-मौजे और स्वेटर पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। हालांकि इसके लिए परीक्षार्थियों को दोहरी चैकिंग के दौर से गुजरना पड़ा। हालांकि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही।

टोपी, मफलर, घड़ी गाड़ी की डिग्गी में रखते नजर आए विद्यार्थी : परीक्षा केंद्र के अंदर टोपी, घड़ी, स्वेटर-जैकेट वर्जित थे। लिहाजा दोनों दौर की परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी अपने वाहनों की डिग्गी में यह सामान रखते नजर आए। पैदल या कन्वेंस से आने वाले परीक्षार्थी अपना सामान रखने के प्रति चिंतित नजर आए। हालांकि परीक्षा केंद्र के अंदर जाने से पहले उन्होंने वाहन लेकर आए परीक्षार्थियों के वाहनों में ही अपना सामान भी रखा। जिला मुख्यालय से बाहर के इलाकों के परीक्षार्थी सामूहिक रूप से वाहन करके परीक्षा देने के लिए चार पहिया वाहनों से केंद्रों पर पहुंचे।

पेपर के तुरंत बाद कटऑफ की चर्चा : सुबह की पारी में परीक्षा देने के बाद बाहर निकले परीक्षार्थी किताबों में सवालों के जवाब का मिलान करते देखे गए। कई छात्र ग्रुप में जवाबों को लेकर बहस करते रहे। चर्चा का एक ही विषय था कि किसने कितने सवालों के सही जवाब लिखे हैं और कटऑफ क्या होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chhatarpur News - mp news questions related to bundelkhand solved in a blink of an eye the questions of constitution computer and science brought out the sweat of the examinees in the cold


source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-questions-related-to-bundelkhand-solved-in-a-blink-of-an-eye-the-questions-of-constitution-computer-and-science-brought-out-the-sweat-of-the-examinees-in-the-cold-070031-6382075.html

No comments:

Post a Comment