Sunday, January 19, 2020

शराब के नशे में युवक के साथ की मारपीट

बल्देवगढ़| थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम वैसा में एक युवक को शराब के नशे में बेवजह मारपीट करने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार विनोद पिता भैय्यन उम्र 20 वर्ष निवासी वैसा ने आरोप लगाया कि रंजीत जमीदार के मकान के पास खड़ा था, तभी आरोपी अंकित दीक्षित आया और उसे बेवजह गाली-गलौज करने लगा। जब पीड़ित ने गाली गलौज करने से मना किया तो जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया और लात घुसों से मारपीट कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अंकित दीक्षित पर धारा 294, 323, 506 एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में ले लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-a-man-was-beaten-up-for-drinking-while-drunk-062515-6433366.html

No comments:

Post a Comment