
टीकमगढ़|कुंडेश्वर स्थित दिव्यांग छात्रावास में जाकर मातृ शक्ति संगठन की महिलाओं ने बच्चों को उपहार के रूप में टोपी वितरित की और मिठाई खिलाई। ठंड से बचने के लिए दिव्यांग बच्चों को मोजे भी वितरित किए। संगठन की महिलाओं ने बताया कि वहां पर कुछ बच्चे संगीत में बहुत जायदा रुचि रखने वाले है, लेकिन संगीत टीचर नहीं होने से बच्चे नर्वश रहते है। बच्चे स्वयं प्रयास करके सीखते रहते हैं। मातृ शक्ति संगठन ने प्रशासन से भी अपील की है दिव्यांगों के लिए अगर संगीत टीचर उपलब्ध हो जाए। बच्चे एक नई दिशा से रूबरू होंगे और समाज का अभिन्न अंग बन पाए। इस अवसर पर श्रद्धा चौहान, रश्मि शुक्ला, मधुलिका भटनागर, मधु मिश्रा, किरण शर्मा, नीरज द्विवेदी, आकांक्षा, सुनीता खरे, शाहिदा बानो मौजूद थी।
दिव्यांग छात्रावास में बच्चों को बांटे उपहार, खिलाई मिठाई
लवकुशनगर में सूर्य नमस्कार के साथ हुई भाषण प्रतियोगिता, बच्चों को किया पुरस्कृत
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-distribution-of-clothes-in-tribal-village-070041-6380306.html
No comments:
Post a Comment