बैठक के दौरान महासचिव राजावत ने कहा कि केंद्र सरकार ने ईपीएस पेंशनर्स की पेंशन में वृद्धि किए जाने की मांग पर सकारात्मक रूख अपनाया है। हमें पूरी उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक सरकार द्वारा पेंशन वृद्धि की घोषणा की जा सकती है। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष बीके बाैहरे ने कहा कि 26 जनवरी को देश के हर जिले में राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत सभी अल्प पेंशन धारक राष्ट्र ध्वज का सम्मान करने के लिए कलेक्टोरेट पर एकत्रित होकर मौन सत्याग्रह के माध्यम से अपनी भवनों को सरकार तक पहुंचाने के लिए काली पट्टी बांधकर प्रधानमंत्री के ज्ञापन कलेक्टर को दिया जाएगा।
इस मौके पर रमेश बाबू चौधरी, राधेश्याम शर्मा, महेंद्र सिं चौहान, दिनेश सक्सेना, रमेशचंद दुबे, रमेश शिवहरे, महेंद्र कुशवाह, चंद्रकांत बौहरे, रामप्रकाश शर्मा, गजेंद्र भदौरिया, राजवीर सिंह, दिलीप सिंह, चंद्रकांत बौहरे, रामप्रकाश शर्मा, गजेंद्र भदौरिया, राजवीर भदौरिया, इस्लाम खान, सुभाष पांडे, धर्मसिंह, रामकुमार चौरसिया, एसडी बौहरे आदि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-eps-pensioners-to-give-memorandum-on-republic-day-by-tying-black-band-bauhra-062548-6433841.html
No comments:
Post a Comment