
बिलाबाॅन्ग हाई इंटरनेशनल स्कूल के तीसरी क्लास के स्टूडेंट अायुष्मान नायक ने अाॅल इंडिया नेशनल विज बी स्पेल-बी काॅम्पीटिशन में दूसरा स्थान हासिल किया है। यह प्रतियाेगिता काेयंबटूर में हुई। चार अलग-अलग चरणाें में 1000 बच्चाें काे पीछे छाेड़ते हुए अायुष्मान ने नेशनल लेवल की प्रतियाेगिता में स्थान बनाया। प्रतियाेगिता के ग्रांड फिनाले में देशभर से 206 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें आयुष्मान दूसरे स्थान पर रहे। आयुष्मान कहते हैं, मुझे किताबें पढ़ना और म्यूजिक सुनना पसंद है और यही वजह है कि मैं स्पेल-बी में अच्छा कर पाया। किताबों में आने वाले मुश्किल शब्द और गानों में इस्तेमाल होने वाले वर्ड्स अगर मुझे समझ में नहीं आते, तो मैं नेट पर उनकी मीनिंग ढूंढ़ता हूं और उनका सही उच्चारण करूं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-ayushman-nayak-ranked-second-in-all-india-national-spell-b-065540-6299677.html
No comments:
Post a Comment