भास्कर संवाददाता| भिंड
जिला मुख्यालय सहित मेहगांव, गोहद, अटेर, गोरमी, गोहद, लहार, मौ, दबोह, फूफ, मौ, रौन आदि इलाकों में रविवार को पोलियो अभियान के दौरान कैंप लगाकर बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई गई। वहीं कुछ स्थानों पर आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर परिजनों को दवा के प्रति लोगों को जागरूक करती हुई नजर आईं।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.पवन जैन ने बताया कि 2.90 लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें रविवार को पौने दो लाख बच्चों ने दवा पिलाई गई है, शेष बचे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए 20 और 21 जनवरी को आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर दवाएं पिलाने का कार्य करेंगी। इसी क्रम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी टू डॉ.देवेश शर्मा और जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजेश शर्मा ने जिला अस्पताल में बच्चों को दवा पिलाने के दौरान संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि जीरो से पांच साल तक के बच्चों को दवा पिलाने के लिए जिलेभर में 2610 बूथ लगाए थे। साथ ही इन बूथ पर 5334 कार्यकर्ता पल्स पोलियो की दवा बच्चों को पिलाने के लिए तैनात किया गया था। जिला अस्पताल में बच्चों को दवा पिलाने के मौके पर सीएमएचओ डॉ.अजीत मिश्रा, डॉ.आरएन राजौरिया, शहरी क्षेत्र नोडल अधिकारी डॉ.आरके अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-one-million-two-hundred-children-polio-drops-062543-6433858.html
No comments:
Post a Comment