Sunday, January 5, 2020

शीतकालीन अवकाश के बाद शीर्ष अदालत टाटा संस, क्रीमीलेयर जैसे अहम मुद्दों पर करेगा सुनवाई

नई दिल्ली | 2 दिसंगर 2019 से 3 जनवरी 2020 तक के शीतकालीन अवकाश के बाद सोमवार से सुुप्रीम कोर्ट फिर खुल रहा है। नए साल के पहले कार्यदिवस पर सुप्रीम काेर्ट नागरिकता संशोधन कानून, अनुच्छेद 370 और सबरीमाला के अलावा टाटा संस की उस याचिका पर भी सुनवाई कर सकता है, जिसमें समूह ने एनसीएलएटी के 18 िदसंबर के साइरस िमस्त्री काे समूह का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए रखने के अादेश काे चुनाैती दी है।

इन मामलाें पर भी रहेगी नजर

सुप्रीम काेर्ट उस विवादित मामले में भी सुनवाई करेगा कि अनुसूचित जाति/जनजाति समुदाय काे प्रमाेशन में अारक्षण देते हुए उन पर क्रीमीलेयर का नियम लागू हाेनी चाहिए या नहीं। दिसंबर 2019 में केंद्र ने सुप्रीम काेर्ट से अाग्रह िकया था कि अजा/जजा समुदाय के क्रीमीलेयर को आरक्षण के लाभों से बाहर रखने वाले 2018 के उसके आदेश पर पुनर्विचार के लिए सात सदस्यीय पीठ के पास भेजा जाए।

सुप्रीम काेर्ट की वायु प्रदूषण के मुद्दे पर भी नजर रहेगी। काेर्ट समय-समय पर इसे लेकर अादेश देता रहा है।

21 जनवरी काे जस्टिस एनवी रमना की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय संविधान पीठ जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के अादेश काे चुनाैती देने वाली याचिका पर सुनवाई जारी रखेगी। 12 िदसंबर काे शीर्ष काेर्ट ने संकेत दिए थे कि इस मामले काे 7 सदस्यीय पीठ काे भेजने पर विचार कर सकती है।

कांग्रेस नेता गुलाम नबी अाजाद की उस याचिका पर भी सुप्रीम काेर्ट सुनवाई करेगी, जिसमें उन्हाेंने अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद लगाए गए प्रतिबंधाें काे लेकर दायर की थी। 27 नवंबर काे काेर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

22 जनवरी काे चीफ जस्टिस एसए बाेबडे की अध्यक्षता में काेर्ट नागरिकता संशाेधन कानून की वैधानिकता पर सुनवाई करेगी। कानून काे चुनाैती देने वाली 59 याचिकाएं दाखिल की गई हैं।

सुप्रीम काेर्ट ने 13 िदसंबर काे सबरीमाला मंदिर मामले में कहा था कि सबरीमाला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं के प्रवेश के मामले में दाखिल पुनर्विचार याचिकाओं पर सात न्यायाधीशों की संविधान पीठ सुनवाई करेगी। इस पर सुनवाई के लिए अभी पीठ गठित होनी है। इस मामले में 14 नवंबर काे पांच जजाें की संविधान पीठ ने 3:2 के अाधार पर सभी उम्र की महिलाओं के मंदिर में प्रवेश पर रोक के नियम को भेदभाव वाला बताते हुए रद्द कर दिया था।

उत्तर के बाद पूर्वोत्तर के अरुणाचल में बर्फबारी

ईटानगर | पूर्वोत्तर में भी बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। तस्वीर अरुणाचल प्रदेश के शी योमी जिले के पर्यटन स्थल मेचुका की है। यहां रविवार को करीब 15 इंच बर्फबारी हुई। नगालैंड में भी चार दशक बाद बर्फबारी हुई है। मणिपुर, असम में शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग ने सोमवार को अरुणाचल में बारिश की चेतावनी जारी की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dhar News - mp news after winter vacation top court will hear important issues like tata sons creamylayer


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-after-winter-vacation-top-court-will-hear-important-issues-like-tata-sons-creamylayer-072108-6324810.html

No comments:

Post a Comment