Wednesday, January 22, 2020

पोर्टल में नाम दर्ज कराने की मांग को लेकर अतिथि शिक्षक ने जनसुनवाई में दिया अावदेन

छतरपुर | बड़ामलहरा क्षेत्र के सैरोरा निवासी युवक ने जनसुनवाई में आवेदन देते हुए बताया कि वह शासकीय माध्यमिक शाला कुवंरकला में पिछले 10 दिसम्बर से शिक्षण का कार्य कर रहा है। लेकिन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संकुल प्राचार्य बंसतलाल प्रजापति के द्वारा अतिथि शिक्षक खुमान कुशवाहा को पोर्टल पर जगह होने के बाद भी गुमराह किया जा रहा है। जिसके चलते खुमान कुशवाहा ने बताया कि वह पिछले साल 10 दिसंबर 2019 से लगातार अतिथि शिक्षक का कार्य करता रहा है, लेकिन इस साल पोर्टल पर जगह होने के बावजूद भी संकुल प्राचार्य द्वारा नियुक्ति नहीं की जा रही। खुमान कुशवाहा ने जब प्राचार्य से इस संबंध में बात की ताे उन्होंने कहा कि विद्यालय में कहीं स्थान नही है। और ना ही अतिथि शिक्षक की नियुक्ति करना है। तब मैंने इस संबंध में जनसुनवाई के माध्यम से बीईओ शिक्षा अधिकारी अाैर कलेक्टर महोदय को भी अवगत कराया लेकिन जनसुनवाई में दो बार आवेदन देने के बाद भी कोई निराकरण नहीं िकया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-guest-teacher-gave-request-in-public-hearing-to-demand-registration-of-name-in-portal-070545-6456531.html

No comments:

Post a Comment