Saturday, January 4, 2020

उज्जैन पॉलिटेक्निक में छात्र नेताओं ने महिला अतिथि विद्वान को धक्का मारा

उज्जैन .देवास रोड स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज में परीक्षा के दौरान एक छात्र को अनुशासन में बैठने के लिए कहने पर जमकर हंगामा हो गया। मामला थाने तक जा पहुंचा। अतिथि विद्वान रिपोर्ट लिखाने के लिए रात तक थाने पर बैठी रही। कॉलेज में शनिवार को पीआरपीसी ब्रांच की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान जसीन अहमद नामक छात्र को अनुशासन में नहीं बैठने पर अतिथि विद्वान तपस्या ठाकुर ने क्लास से निकाल दिया।

उक्त छात्र कुछ देर बाद मप्र युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव बबलू खिंची समेत 50-60 लड़कों को लेकर परीक्षा हॉल में पहुंच गया। जानकारी लगते ही प्राचार्य आरबी गुप्ता समेत अन्य अधिकारी पहुंचे व समझाइश देकर छात्र नेताओं को बाहर भेजा। घटना के बाद तपस्या ठाकुर माधवनगर थाने पहुंचीं। पुलिस से कहा, परीक्षा के दौरान बबलू खिंची ने अभद्रता व धक्का-मुक्की की। इधर खिंची ने भी अजाक थाने पहुंचकर तपस्या के खिलाफ जातिसूचक शब्द कहने का आवेदन दिया। माधवनगर सीएसपी रवींद्र वर्मा ने कहा, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

आरोप बेबुनियाद : बबलू
बबलू खिंची ने कहा, जीशान को बेवजह परेशान करके परीक्षा से भगाया गया। वह नकल नहीं कर रहा था। वह एनएसयूआई का कार्यकर्ता है। इसलिए हम केवल प्राचार्य से चर्चा करने गए थे। मैंने आैर किसी भी साथी कार्यकर्ता ने कोई अभद्रता नहीं की।

छात्र ने बदतमीजी की
इधर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया छात्र कॉपी में लिख नहीं रहा था आैर दूसरे विद्यार्थियों को डिस्टर्ब कर रहा था। इसलिए वीक्षक ने उसकी कॉपी लेकर बाहर किया। वह मेरे पास भी आया तो बेहद बदतमीजी से बात कर रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए रात तक थाने में बैठी रहीं शिक्षिका


source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/female-guest-scholar-pushed-by-student-leaders-at-ujjain-polytechnic-126434579.html

No comments:

Post a Comment