नए उद्योग नगर के पास सुखपुरी पंचायत के सुंदर नगर को आबादी क्षेत्र घोषित करने की मांग लेकर ग्रामीण कलेक्टोरेट पहुंचे। खड़कोद के रेहटा में नया उद्योग नगर बन रहा है। इसलिए सुंदर नगर के सभी 80 से ज्यादा परिवारों को नोटिस देकर मकान खाली करने के लिए कहा गया है। ग्रामीण सुखपुरी के पास शासकीय जमीन पर 20 साल से भी ज्यादा समय से रह रहे हैं। कुछ ने तो इंदिरा आवास योजना में ही मकान बनाए हैं। उनकी मांग है कि सुंदर नगर को आबादी क्षेत्र बनाया जाए।
वंचित बहुजन आघाड़ी समिति के जिलाध्यक्ष निंबाजी सुरड़कर ने बताया सुंदर नगर में 80 से ज्यादा मकान हैं और इनमें 350 लोग रहते हैं। सभी परिवार दो दशक से भी ज्यादा समय से यहां रह रहे हैं। उद्योग नगर के लिए जमीन का आवंटन तीन साल पहले हुअा था। तब सुंदर नगर क्षेत्र को इसमें शामिल नहीं किया गया था। लेकिन दो सप्ताह पहले नोटिस देकर सभी को मकान खाली करने के लिए कहा गया है। जबकि इस क्षेत्र को आबादी घोषित करने का प्रस्ताव पंचायत स्तर से कई बार प्रशासन को भेजा जा चुका है। ग्रामीणों ने एसडीएम काशीराम बड़ोले को ज्ञापन सौंपा।
नगर को आबादी क्षेत्र घोषित करने के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/burhanpur/news/mp-news-demand-to-make-sunder-nagar-area-a-populated-area-people-came-to-meet-collector-070041-6421409.html
No comments:
Post a Comment