Sunday, January 5, 2020

‘सेल्यूट’ में शाहरुख के साथ स्क्रीन शेयर कर सकती हैं फातिमा

Áदीपिका पादुकोण और उनकी अपकमिंग फिल्म ‘छपाक’ के मेकर्स पर लेखक और फिल्म प्रोडयूसर राकेश भारती ने मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में कॉपीराइट उल्लंघन का केस दर्ज किया है। याचिकाकर्ता, राकेश भारती ने इस शिकायत में कहा है कि यह फिल्म उनकी लिखी स्क्रिप्ट पर आधारित है। साथ ही उन्होंने आरोपियों पर क्रिमिनल एक्शन लेने की मांग की है। राकेश भारती ने क्लेम किया है कि उन्होंने इस कहानी पर आधारित फिल्म को अपने बेटे के साथ प्रोड्यूस करने का फैसला किया था।

मई 2015 में उन्होंने इसे ‘ब्लैक डे’ टाइटल से रजिस्टर भी करवा लिया था। वो तब से इस स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे और विभिन्न कलाकारों और निर्माताओं को फिल्म के लिए अप्रोच करने में व्यस्त थे। उन्होंने यह कहानी फॉक्स स्टार स्टूडियोज को भी सुनाई थी। हालांकि ये प्रोजेक्ट किसी विशेष हालात के मद्देनजर आगे नहीं बढ़ पाया पर इसका आइडिया ‘छपाक’ का निर्माण करने वाली कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियोज के साथ साझा किया था। इस मसले की तह में जाने और ‘छपाक’ से मूल कहानी की तुलना करने के लिए उन्होंने एक जानकार के नियुक्त किये जाने की भी मांग की है। इसके अलावा राकेश ने फिल्म में उन्हें भी एक सह-लेखक के तौर पर श्रेय दिए जाने की मांग की है। इस याचिका की पहली सुनवाई हाई कोर्ट की वेकेशन बेंच ने 27 दिसंबर की थी और अब इसकी अगली सुनवाई 7 जनवरी को होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dhar News - mp news fatima can share screen with shahrukh in 39selute39
Dhar News - mp news fatima can share screen with shahrukh in 39selute39
Dhar News - mp news fatima can share screen with shahrukh in 39selute39


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-fatima-can-share-screen-with-shahrukh-in-39selute39-072510-6324801.html

No comments:

Post a Comment