Wednesday, January 15, 2020

दो आरोपियों सहित जब्त की देशी लाल मदिरा

बीना| पुलिस ने अलग-अलग 2 मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 132 पाव देशी लाल मदिरा जब्त की है। जिसकी कीमत 9 हजार 240 बताई गई है। पुलिस ने दाेनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(1)आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि शहर के शिवाजी वार्ड में मंगलवार रात 11 बजे आरोपी राहुल पिता जगदीश राजपूत निवासी नदीपुरा शिवाजी वार्ड के पास से 2 पेटी यानी 96 पाव देशी लाल मदिरा के साथ पकड़ा गया है। यह शराब आरोपी थैले में रखकर अवैध रूप से बेंचने का प्रयास कर रहा था। पकड़ी गई शराब की कीमत 6 हजार 720 रुपए बताई गई है। वहीं बुधवार को छोटी बजरिया चौकी अंतर्गत ग्राम बरोदिया में दोपहर 2 बजे अरविंद पिता नर्मदा प्रसाद घोषी को 36 पाव देशी लाल मदिरा के साथ पकड़ा गया है। जिसकी कीमत 2 हजार 520 रुपए बताई गई। आरोपी के पास से पकड़ी गई शराब को वह अवैध रूप से बेचने का प्रयास कर रहा था। जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/sagar/news/mp-news-indian-red-wine-confiscated-along-with-two-accused-070017-6404736.html

No comments:

Post a Comment