Sunday, January 5, 2020

अरदास के साथ गुरुद्वारे का उद्घाटन, ध्वजारोहण भी किया

गुरु गोविंद सिंहजी के 354 वां प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में ग्राम बारिया में सिकलीगर समाज द्वारा नवीन गुरुद्वारा दशमेश दर्शन साहब का उद्घाटन किया। तीन दिवसीय अखंड पाठ का रविवार को समापन हुआ।

अखंड पाठ ज्ञानी बाबा मस्तान सिंह, ज्ञानी तकदीर सिंह, ज्ञानी दीवान सिंह, ज्ञानी रणजीत सिंह, ज्ञानी दलजीत सिंह ने किया। 15 दिवसीय कथा कीर्तन का वाचन जसवंत सिंह मस्ताना मुरादाबाद (यूपी) ने किया। पाठ की समाप्ति के बाद रविवार दोपहर 12 बजे अरदास के साथ गुरुद्वारे का उद्घाटन किया। ध्वजारोहण समारोह भी हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ता दिनेश ग्रेवाल सरदारपुर, मगन सिंह सिंघाना, जर्मन सिंह बाकानेर, स्वतंत्र जोशी, आशिक खान, नेपाल मंडलोई, एचपीएस भाटिया प्रधान बड़वानी, राहुल सिंह आदि ने कहा समाज ने धार्मिक भावना से जुड़कर अपनी छोटी सी कमाई में से धर्म के नाम पर गुल्लक निकाल कर नवनिर्मित गुरुद्वारा भवन बनाया है। इसके लिए सिकलीगर समाज बधाई का पात्र है। युवा पीढ़ी में जो धर्म के संस्कार आ रहे हैं उसको देखकर मन प्रसन्न हो गया। जोशी ने बताया वन मंत्री उमंग सिंघार ने शुभकामना संदेश भेजते हुए 1 लाख 11 हजार रु. गुरुद्वारे में देने की बात कही।

समाज के प्रधान मंगल सिंह खजांची, इंदर सिंह सेक्रेटरी, प्रेम सिंह, सतपाल सिंह बरनाला व सौदान सिंह ने बताया पहले समाज व परिवार की संख्या कम थी लेकिन अब समाज बढ़ता जा रहा है। जो गुरुद्वारा पहले था वहां संगत पूर्ण रूप से नहीं आ पाती थी। इस कारण समाज व वन मंत्री सिंगार के सहयोग से गुरुद्वारा बनाया है। वन मंत्री सिंगार का समाज की ओर से सम्मान किया जाना था परंतु उनका अचानक राहुल गांधी के साथ बैठक का कार्यक्रम आने से वे नहीं आ पाए। बाबू भाई जाट सलकनपुर, जनपद अध्यक्ष कमला धारवे, टीआई नरेंद्र सूर्यवंशी, राजेश पवार मनावर, टीकम भाई मनावर, विजय पंडित, पुष्पेंद्र पांडे, सुधीर पांडे, हरी आर्य, अशफाक खान, अमित गुप्ता, द्वारका गुप्ता आदि का दुपट्टा ओढ़ा कर स्वागत किया। अतिथियों व समाजजन ने लंगर में प्रसादी ग्रहण की।

गांव बारिया में सीकलीगर समाज ने बनवाया गुरुद्वारा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gandhwani News - mp news inauguration flag hoisting of gurudwara with ardas


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-inauguration-flag-hoisting-of-gurudwara-with-ardas-072551-6324888.html

No comments:

Post a Comment