Friday, January 10, 2020

जीएडी मंत्री डॉ. सिंह ने पीएस को लिखा पत्र- नाॅन एसएएस अफसरों के लिए भी पद रखें

नाॅन एसएएस अधिकारियों को आईएएस अवॉर्ड के लिए पद नहीं दिए जाने का मामला गरमा गया है। सामान्य प्रशासन मंत्री डाॅ. गोविंद सिंह ने प्रमुख सचिव (कार्मिक) को पत्र लिखकर कहा कि एसएएस अधिकारियों को आईएएस अवॉर्ड करने के लिए पद तय किए जाने की कवायद शुरू होने की जानकारी मिली है। यह भी पता चल रहा है कि इसमें नाॅन एसएएस अफसरों के लिए पद नहीं दिए जा रहे, जबकि वे भी योग्य हैं।

गौरतलब है कि ‘दैनिक भास्कर’ में 10 जनवरी को प्रकाशित खबर का हवाला देते हुए डाॅ. सिंह ने कहा कि इस समय 53 विभागों के 200 एेसे नाॅन एसएएस अधिकारी हैं, जो सुपर क्लास वन हैं और आईएएस अफसर बनाए जाने की पात्रता भी रखते हैं, फिर भी उन्हें मौका नहीं मिल रहा। जबकि एसएएस के 33.3 प्रतिशत पदों में से 15 फीसदी पद नाॅन एसएएस को मिलने चाहिए। सामान्य प्रशासन मंत्री ने प्रमुख सचिव कार्मिक को यह भी कहा कि वे नाॅन एसएएस अधिकारियों को आईएएस अवॉर्ड किए जाने के संबंध में न केवल आवश्यक कार्रवाई करें, बल्कि की गई कार्रवाई से अवगत भी कराएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-gad-minister-dr-singh-wrote-a-letter-to-ps-keep-the-post-for-non-sas-officers-also-064535-6366470.html

No comments:

Post a Comment