Tuesday, January 21, 2020

शिक्षकों को पुलिस अफसरों ने दी जन्म प्रमाण पत्र को सही रखने दी जानकारी

जिला शिक्षा केन्द्र में 51 शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

अशोकनगर | न्यायालयीन कार्य के लिए जो स्कूलों से दस्तावेज मंगाए जाते हैं वह सही हों। साथ ही उनका रिकॉर्ड भी व्यवस्थित तौर पर रखा जा सके। इस जागरूकता के लिए पीएचई भोपाल से मिले निर्देश पर जिला शिक्षा केन्द्र पर 51 शिक्षकों को जन्मप्रमाण पत्र का रिकॉर्ड रखने प्रशिक्षण दिया। निरीक्षक श्री छारी और सब इंस्पेक्टर संजय राय ने शिक्षकों को बताया कि न्यायालयीन कार्य में सुगमता और भविष्य में होने वाली समस्याओं से बचने के लिए स्कूल से बनाए जाने वाले आयु प्रमाण पत्रों को किस तरह से बनाया जाए। श्री राय ने बताया कि बच्चों को प्रवेश देने से पहले जन्म प्रमाण पत्रों देखा जाए और रिकाॅर्ड में रखा जाए। उन सावधानियों के बारे में भी बताया जिससे भविष्य में न्यायालय अगर किसी छात्र-छात्रा का रिकाॅर्ड मांगता हैं तो उनको साक्षी के दौर पर किस तरह से प्रस्तुत करना है।

रिकाॅर्ड नहीं रखने पर होती है परेशानी : कई बार न्यायालय द्वारा जन्म प्रमाण पत्र का रिकार्ड मांगा जाता है तो उस दौरान रिकॉर्ड नहीं होने पर कार्रवाई में परेशानी होती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashoknagar News - mp news police officers gave teachers information to keep the birth certificate correct


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-police-officers-gave-teachers-information-to-keep-the-birth-certificate-correct-063051-6450732.html

No comments:

Post a Comment