Thursday, January 23, 2020

झगड़ा होने पर पत्नी थाने गई, पति ने लगा ली फांसी

भांडेर थाना क्षेत्र के छिपेटी मोहल्ला में रहने वाले 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार शाम पांच बजे की बताई गई। मृतक अपनी प|ी से झगड़ा कर रहा था। झगड़े से परेशान होकर उसकी प|ी रिपोर्ट दर्ज कराने थाने चली गई, इधर युवक ने फांसी लगाकर जान ले दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

भांडेर के छिपेटी मोहल्ला निवासी रामबाबू पुत्र पुन्नूलाल वर्मा ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम पांच बजे उसका पुत्र अखिलेश वर्मा (35) अपनी प|ी से झगड़ रहा था। जिससे परेशान होकर अखिलेश की प|ी रिपोर्ट दर्ज कराने चली गई। इधर अखिलेश ने फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजन के सुपुर्द कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/datia/news/mp-news-wife-went-to-the-police-station-due-to-quarrel-husband-hanged-071044-6465180.html

No comments:

Post a Comment