यह मंच किसी सभा-प्रदर्शन का नहीं...! यह स्वागत मंच है, उन लोगों के लिए जो हेलमेट पहनने से परहेज करते हैं। सड़क पर हर बार ट्रैफिक पुलिस को अापने दोपहिया चालकों को हिदायत देते...चालानी कार्रवाई करते देखा होगा, लेकिन इस बार तरीका थोड़ा अलग है। क्योंकि यहां न तो ट्रैफिक पुलिस आपसे कुछ पूछेगी और न ही सख्ती करेगी। हेलमेट न पहने पर सीधे आपको मंच पर आमंत्रित करेगी...एक कॉपी आैर एक पेन देगी..और कहेगी- कृपया, 100 शब्दों में यह लिख दीजिए कि आप हेलमेट क्यों नहीं पहनना चाहते?
दरअसल, सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस ने यह पहल शुरू की है। मकसद- सिर्फ इतना है कि दो पहिया वाहन चालक सड़क पर खुद की सुरक्षा के बारे में सोचें और हेलमेट लगाएं।
हेलमेट नहीं पहनने वालों के लिए है ये स्वागत मंच... ऐसे 90% लोगों का लापरवाही भरा मासूम बहाना-जल्दबाजी में भूल गया सर...
हेलमेट क्यों जरूरी
हेलमेट न पहनने वाले करीब 150 वाहन चालकों को मंच पर बुलाया - 90% ने एक ही बहाना बनाया-लापरवाही में भूल गया। लेकिन सबने यह जरूर लिखा-ऐसी गलती दोबारा नहीं करेंगे।
मकसद सिर्फ एक- वाहन चालक हेलमेट के महत्व को समझें
हमारा मकसद सिर्फ यह है कि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का महत्व समझें। रोशनपुरा पर दिनभर में 150 दो पहिया चालकों से हेलमेट नहीं पहनने पर कारण लिखवाए गए। जो भी लिखा गया है, उसे चैक करेंगे। सबसे ज्यादा सही कारण लिखने वाले को हेलमेट गिफ्ट किया जाएगा। इस पहल के तहत अन्य प्रमुख चौराहों पर भी ऐसे ही स्वागत मंच बनाएंगे। -प्रदीप सिंह चौहान, एएसपी, ट्रैफिक पुलिस
क्योंकि... 75 फीसदी हादसों में दो पहिया वाहन चालकों की मौत हेलमेट न पहनने के कारण होती है। इनमें से अधिकतर मामलों में मौत का कारण हेड इंजुरी होती है।
शब्दों में लापरवाही का गुणगान
सर, इसे पहनने से हेयर स्टाइल खराब हो जाती है
सर, हेलमेट पहनने से हेयर स्टाइल खराब हो जाती है। मैं इस कारण इसे नहीं पहनता हूं। गलती हो गई है, लेकिन आगे से यह जरूर ध्यान रखूंगा कि बाइक हेलमेट पहनकर ही चलाऊं।
-जितेंद्र
2.
हम हेलमेट को एक बोझ समझते हैं
मुझे हेलमेट पहनना चाहिए था, परंतु यह मेरी लापरवाही है। हम हेलमेट को एक बोझ समझते हैं। मैंने केवल लापरवाही के कारण हेलमेट नहीं पहनना है। इसका कोई दूसरा कारण नहीं है। - तरन्नुम जहां
3.
सिर को ऐसे बचाता है हेलमेट
आउटर शेल (बाहरी आवरण)
यह केवलर, कार्बन फाइबर, पॉलीकार्बोनेट या मोल्डेट प्लास्टिक से बना होता है। यह हमारे सिर को घर्षण से बचाता है। इसके साथ ही बाहरी चीजों के सिर में टकराने से भी रोकता है।
चिन स्ट्रैप
यह ड्राइविंग के दौरान हमारी ठोड़ी को सुरक्षित रखती है। यह बुनाई वाली चीजों से बनी होती है, जो दो डी-रिंग्स से बंधी होती है।
इम्पैक्ट ऑब्जर्विंग लाइनर
यह एक्स्पांडेड पॉलीस्टरिन फोम से बनी होती है। यह किसी भी तरह के झटके को सोख लेता है।
पैडेड कम्फर्ट लेयर
यह ओपन सेल फोम से बना होता है, जो एक कपड़े से ढंका होता है। इसे इस तरह डिजाइन किया जाता है कि यह पसीने को सोख लेता है।
फेस शील्ड/वाइजरप
हेलमेट में यह सेफ्टी फीचर कीड़े-मकोड़ों और धूल से हमारी सुरक्षा करता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-those-who-did-not-wear-helmets-made-them-sit-on-the-stage-tell-them-why-avoid-it-065110-6412774.html
No comments:
Post a Comment