Thursday, January 2, 2020

बाघिन-शावकों काे पसंद नहीं शिकार में कोई खलल डाले, फ्लैश चमका तो तोड़ दिया ट्रैप कैमरा

भोपाल|रातापानी सेंचुरी से पहली बार मां के साथ दाे शावक सीहाेर के जंगल की अाेर मूव कर रह थे। भाेपाल फारेस्ट सर्किल के खारी बीट में जब इन्होंने शिकार किया तो वहीं पास में ट्रैप कैमरा भी लगा था। एक दो-बार फ्लैश चमका तो बाघिन और शावकों ने सोचा जाने दो... लेकिन फ्लैश फिर चमका तो उन्होंने गुस्से में ट्रैप कैमरा तोड़ दिया। यह घटना सामने लगे अन्य कैमरे में कैप्चर हो गई। हालांकि इस तस्वीर में सिर्फ शावक है उनकी मां थोड़ा दूर थी। वन विभाग के अफसरों ने इसकी पुष्टि की है। इसके पहले भी समरधा अाैर सीहाेर रेंज के तीन कैमरे बाघाें ने ताेड़े हैं।

वे कैमरे काे भी जानवर समझ लेते हैं

बांधवगढ़ नेशनल पार्क के पूर्व डायरेक्टर मृदुल पाठक ने बताया कि कई बार जिज्ञासा में अाैर कभी खेल खेल में बाघ कैमरे के पास पहुंच जाते है। इसकी वजह ट्रेप कैमरे की फ्लैश है। इससे बाघाें काे उस समय झुंझलाहट हाेती है जब वे शिकार करते हैं अाैर उसे खाते हैं। वे कैमरे काे भी एक प्रकार का जानवर समझ लेते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhopal News - mp news the tigress cubs don39t like any disturbance in the hunt the flash camera broke and broke the trap camera


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-the-tigress-cubs-don39t-like-any-disturbance-in-the-hunt-the-flash-camera-broke-and-broke-the-trap-camera-065529-6301692.html

No comments:

Post a Comment