Thursday, January 2, 2020

आज से दूध से लेकर गैस सिलेंडर तक की जांच करेंगे एसडीएम और टीआई

भोपाल|दूध, मावा और पनीर सहित अन्य दुग्ध उत्पाद, दुग्ध संघ के टैंकर से लेकर घरेलू एलपीजी और नीले केरोसिन की जांच के लिए कलेक्टर तरूण पिथोड़े ने सभी एसडीएम के नेतृत्व में टीमें गठित की हैं। इस टीम में संबंधित थाने के टीआई के साथ खाद्य शाखा और नाप तौल के अमले को भी शामिल किया गया है। यह टीमें शुक्रवार से दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों पर अचानक जांच करके खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच करेंगी। यह भी देखंेगी कि वे सही वजन और माप में दी जा रहीं हैं या नहीं। एलपीजी सिलेंडर और नीले केरोसिन के व्यावसायिक उपयोग की भी जांच की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-from-today-sdm-and-ti-will-examine-milk-to-gas-cylinders-065525-6301690.html

No comments:

Post a Comment