Thursday, January 16, 2020

जय का अर्धशतक न्यूज वर्ल्ड और कौसर जीतीं

न्यूज वर्ल्ड ने हरिभूमि को 45 रनों से हराकर 25वें आईईएस यूनिवर्सिटी-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2020 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। दिन के दूसरे मुकाबले में कौसर ने भोपाल बीट्स को 62 रनों से हराया।

ओल्ड कैंपियन मैदान पर गुरुवार को पहले मैच में न्यूज वर्ल्ड ने छह विकेट पर 155 रन बनाए। इसमें सोनू नीलकंठ ने 36, जीतेंद्र ने 25 और राजकमल ने 27 रन बनाए। जैद ने तीन विकेट लिए। शिव को दो सफलता मिली। जवाब में हरिभूमि टीम छह विकेट पर 110 रन बना सकी। उसकी ओर से जैद 23 रन बना सके। कप्तान जुबैर कुरैशी ने दो विकेट लिए।

सोनू मैन ऑफ द मैच चुने गए। उन्हें राधारमण ग्रुप के चेयरमैन आरआर सक्सेना ने पुरस्कृत किया। दूसरे मैच में कौसर ने 11 ओवर के खेल में 165 रन बनाए। इसमें जय देवनानी ने 62, परवेजउल्ला ने 46 और अक्षय तिवारी ने 24 रनों की पारी खेली। आशीष और नवीन को दो विकेट मिले। जवाब में भोपाल बीट्स टीम 103 रन ही बना सकी। नवीन ने 43 रनों की पारी खेली। जमरान जावेद को तीन विकेट मिले। जबिक जय को दो सफलता मिली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-jai39s-half-century-won-news-world-and-kausar-065522-6410683.html

No comments:

Post a Comment