Thursday, January 2, 2020

शहर की नन्हीं प्रतिभाओं को निखारने की कोशिश

डीबी स्टार भोपाल

पहले बस्ती के बच्चे पन्नी बीनने और छोटा-मोटा काम करके अपना जीवन यापन करते थे। अब यही बच्चे पढ़-लिखकर जीवन संवारने के लिए स्कूल जा रहे हैं। साथ ही खेल-कूद प्रतियोगिताओं में भाग लेकर इनाम जीत रहे हैं। यह मुमकिन कर दिखाया है एक निजी संस्था द्वारा नेहरू नगर में संचालित निर्माण की पाठशाला ने। यहां बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए कई रोचक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनके जरिए बच्चे खेल-खेल में शिक्षा और सामान्य ज्ञान हासिल कर रहेे हैं। इसी कड़ी में नए साल के मौके पर बच्चों के लिए वाद-विवाद, चित्रकला और खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। ये स्पर्धाएं 5 जनवरी को स्कूल परिसर में ही होंगी। संस्था का उद्देश्य कमजोर वर्ग के बच्चों को सही दिशा देकर अच्छा नागरिक बनाना है। सभी बच्चों में कुछ न कुछ गुण होते हैं। जरूरत है उन्हें पहचानकर निखारने की। चुनिंदा बच्चों को अच्छा वक्ता बनाने के लिए संस्था प्रयासरत है। वह उन्हें विभिन्न आयोजनों में ले जाती हैं। वहां पर बच्चे वक्ताओं की बातें ध्यान से सुनकर उन्हें दोहराते हैं। कुछ बच्चे सोशल मीडिया में काॅर्पोरेट, राजनीतिक और अन्य वक्ताओं के भाषण सुनते हैं। साथ ही अखबार और किताबें पढ़कर अपना सामान्य ज्ञान भी बढ़ा रहे हैं। बस्ती में ऐसे कई प्रतिभाशाली बच्चे हैं, जिन्होंने पढ़ाई के साथ ही चित्रकला और हस्तशिल्प समेत कुछ खेलों में उल्लेखनी योगदान दिया है। ऐसे बच्चों को आगे बढ़ने के लिए संस्था मदद कर रही है।

प्रतिभा निखारने की कवायद

बस्ती एवं मदरसे के 148 बच्चे वाद-विवाद, चित्रकला और विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को मंच उपलब्ध करवाना है, ताकि उनकी प्रतिभा को निखारा जा सके। नरेश मोटवानी, निर्माण परिवर्तन संस्था

खेल-कूद स्पर्धाएं होंगी

5 जनवरी 2020 को संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 10 संस्थाओं के 148 सर्वश्रेष्ठ बच्चे शामिल होंगे। कार्यक्रम में चित्रकला, खेल-कूद और स्वच्छ भोपाल पर वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में बच्चे भाग लेंगे। इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका में भोपाल सिटी इन्फो के विभांशु जोशी, नीतादीप बाजपाई, फैसल मतीन, सैयद पाशा, दीपांशी और पवन वर्मा रहेंगे।

कई संगठन आगे आए

5 जनवरी को आर्य समाज मंदिर नेहरू नगर में सुबह 10 से 12.30 बजे तक प्रतियोगिताएं होंगी। इसमंे एक निजी कॉलेज ने चित्रकला संबंधी सभी सामग्री उपलब्ध करवाई है। वहीं न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ ने पुरस्कारों की व्यवस्था की है। इनके अलावा कुछ संस्थाएं भी प्रतियोगिता में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागी बच्चों के लिए विशेष पुरस्कार मुहैया कराएंगी। खास बात यह है कि भोपाल फूड लवर्स ग्रुप द्वारा सभी बच्चो के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhopal News - mp news trying to refine the city39s small talents


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-trying-to-refine-the-city39s-small-talents-065518-6301889.html

No comments:

Post a Comment