
शाढ़ौरा | पहाड़ा गांव में रेल पटरी पर एक युवक का शव मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। लेकिन मृतक के पिता ने प्रेम प्रसंग की बात कहते हुए हत्या की आशंका व्यक्त की है। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पहाड़ा निवासी दिलीप पुत्र रामभरोसा अहिरवार उम्र 18 वर्ष का शव बीती रात रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। इसकी सूचना लोको पायलट ने जीआरपी अशोकनगर थाने में दी। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शाढ़ौरा थाने को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मंगलवार को शव का पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की जेब से दो प्रेम पत्र मिले हैं। इसके आधार पर यह मामला प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या का लग रहा है। वहीं मृतक के पिता रामभरोसा ने प्रेम पत्र में उल्लेखित प्रेमिका के परिजनों ने पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने बताया कि 15-20 दिन पहले दिलीप के साथ संबंधित लोगों ने मारपीट की थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-dead-body-of-youth-found-on-railway-track-father-charged-with-murder-063027-6450734.html
No comments:
Post a Comment