दलौदा | नगर के भावगढ़ फंटे पर फेसबुक व वाट्सएप ग्रुप के सदस्यों का मिलन समारोह किया। सीएए के सम्मान में सोशल मीडिया समानता में हम सब एक रहें, भेदभाव नहीं सहें। जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र सुराना ने कहा हम किसी भी विचारधारा में हों लेकिन देश के लिए हम सब एक रहें। विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने कहा अब किसी भी लड़ाई के लिए हथियारों की जरूरत नहीं है। अब सोशल मीडिया के माध्यम से अच्छे विचारों को जनता के बीच पहुंचा सकते हैं। इन विचारों से ही क्रांति आ सकती है। आज नागरिक संशोधन कानून में जो भी गलतफहमी है उसे दूर करना चाहिए। यह किसी का विरोधी नहीं है। जिला मंत्री गणपतसिंह आंजना, मदनलाल राठौड़, अनिल कियावत सहित अन्य मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/mandsour/news/mp-news-members-of-facebook-and-whatsapp-group-meet-072047-6351660.html
No comments:
Post a Comment