इंदौर. एमजीएम मेडिकल कॉलेज के फार्माकोलॉजी विभाग में आठ नई पीजी सीट के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) की टीम निरीक्षण के लिए पहुंची। फिलहाल यहां एक ही पीजी सीट है।
गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज को पिछले वर्ष 57 नई पीजी सीटों की मंजूरी मिल चुकी है। एमसीआई की टीम विभागवार निरीक्षण के लिए आ रही है। इन बढ़ी हुई सीटों पर नए शैक्षणिक वर्ष में प्रवेश दिए जाएंगे।
पिछले साल कई क्लीनिकल विभागों के निरीक्षण एमसीआई कर चुकी है। 169 पीजी सीट बढ़ाने का प्रस्ताव कॉलेज की ओर से भेजा गया था जिसमें ने 57 को मंजूरी मिल चुकी है।
उधर, हाल ही में केंद्र सरकार ने मेडिकल कॉलेज में नई पीजी सीट अपग्रेडेशन के लिए 175.63 करोड़ की मंजूरी दे दी है। वर्तमान में विभिन्न विभागों में 133 पीजी सीट स्वीकृत है। संभवत: नए शैक्षणिक वर्ष में दो सौ से ज्यादा नई पीजी सीटों पर छात्रों को प्रवेश मिल सकेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/mgmmc-indore-pharmacology-post-graduate-mahatma-gandhi-memorial-medical-seats-126411412.html
No comments:
Post a Comment