Saturday, January 11, 2020

वार्षिकोत्सव... बच्चों ने रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां

ब्यावरा| शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूना ब्यावरा में वार्षिक उत्सव मनाया गया। शनिवार को हुए इस कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि चंद्रकांत त्रिपाठी, कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक अग्रवाल ने की। विशेष अतिथि गोपाल दांगी, अशोक दांगी, अरविंद त्रिपाठी थे। कार्यक्रम का संचालन रूपेंद्रसिंह परमार ने किया। अतिथि परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र हाड़ा ने दिया। कार्यक्रम की भूमिका ज्योति शर्मा ने प्रस्तुति की। आभार विद्यालय के प्राचार्य ने माना। कार्यक्रम का समापन भारत मां की आरती के साथ हुआ। इसमें आचार्य परिवार सत्यनारायण नामदेव, आनंदी, कमलेश, प्रीति, सीमा, सपना, रेणुका सहित बड़ी संख्या में छात्र व छात्राएं मौजूद थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Biyawara News - mp news anniversary celebration children performing colorful and cultural events


source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-anniversary-celebration-children-performing-colorful-and-cultural-events-065552-6374689.html

No comments:

Post a Comment