विशिष्ट अतिथि के रूप में नायब तहसीलदार दीपक यादव, नगर पंचायत सीएमओ राघवेन्द्र पलिया, थरेट थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौर एवं पण्डोखर थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला मौजूद रहे। कार्यक्रम में बच्चों को पॉलिथीन मुक्त दतिया का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम श्री परमार ने कहा कि पॉलिथीन गांव से लेकर शहर तक लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। शहर का ड्रेनेज सिस्टम अक्सर पॉलिथीन से भरा मिलता है। इसके चलते नालियां और नाले जाम हो जाते हैं। इसका प्रयोग तेजी से बढ़ा है। प्लास्टिक के गिलासों में चाय या फिर गर्म दूध का सेवन करने से उसका केमिकल लोगों के पेट में चला जाता है। इससे डायरिया के साथ ही अन्य गंभीर बीमारियां होती हैं। पॉलिथीन का बढ़ता हुआ उपयोग न केवल वर्तमान के लिए बल्कि भविष्य के लिए भी खतरनाक होता जा रहा है। इसलिए हमें अभी से पॉलिथीन का उपयोग करना बंद करना होगा।
पॉलिथीन के दुष्प्रभावों की विस्तार से दी जानकारी
कार्यक्रम को नायब तहसीलदार श्री यादव, नगर पंचायत सीएमओ श्री पलिया, थरेट थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौर एवं पंडोखर थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला ने भी संबोधित किया एवं पॉलिथीन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। नगर पंचायत सीएमओ एवं नायब तहसीलदार ने पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाने की भी बात कही।
समाजसेवी डॉ. त्यागी द्वारा काॅलेज के समस्त स्टाॅफ एवं छात्र-छात्राओं को कपड़े के थैले वितरित किए गए। सभी अतिथियों ने समाज सेवी डाॅ. राजू त्यागी द्वारा चलाये जा रहे पॉलिथीन मुक्त दतिया अभियान की सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डाॅ. सरिता सिंह, डाॅ. मुकेश मौर्य, डाॅ. शबाना बानो, टेकचन्द भारद्वाज, हरविलास जाटव, सौरभ सैनी, पुनीत दीक्षित, रोहित कुशवाह, रिंकू सेन, उत्तम सिंह बघेल सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
पॉलिथीन मुक्त दतिया का संकल्प लेते छात्र।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/datia/news/mp-news-polythene-is-deteriorating-people39s-health-from-village-to-city-sdm-071023-6465195.html
No comments:
Post a Comment