Monday, January 20, 2020

जिले में 75 केंद्राें पर 2 मार्च से शुरू हाेगी बाेर्ड परीक्षा, 5 संवेदनशील, 8 अति संवेदनशील केंद्र बने

भास्कर संवाददाता| हाेशंगाबाद

माध्यमिक शिक्षा मंंडल मप्र की बाेर्ड परीक्षाएं 2 मार्च से शुरू हाेंगी। जिले में 10वीं अाैर 12 वीं की बाेर्ड परीक्षा 75 केंद्राें पर हाेगी। परीक्षा के लिए केंद्र चिह्नित िकए गए हैं। बाेर्ड परीक्षा के नाेडल अधिकारी जशवंत चाैधरी ने बताया 2 मार्च से शुरू हाेने वाली बाेर्ड परीक्षा 11 अप्रैल तक चलेगीं। इन केंद्राें पर स्वाध्यायी अाैर नियमित छात्र-छात्राअाें की परीक्षा ली जाएगी। इस परीक्षा में 8 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र अाैर 5 संवेदनशील परीक्षा केंद्र बनाए हैं।

कुल इतने विद्यार्थी हाेंगे शामिल

कक्षा 10वीं के कुल विद्यार्थी 20053 शामिल हाेंगे। इसमें नियमित 17599 अाैर स्वाध्यायी 2454 विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे। वहीं कक्षा 12वीं में कुल 14125 विद्यार्थियों में से 11889 नियमित अाैर 2236 स्वाध्यायी विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे।

अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हाेशंगाबाद

शासकीय जुमेराती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाेशंगाबाद

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (अारएनए) पिपरिया

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी मालवा

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाबई

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनखेड़ी

शासकीय एसजेएल उत्कृष्ट विद्यालय साेहागपुर

शासकीय कन्या हाई स्कूल केसला

संवेदनशील केंद्र

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमानी

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिसराेद

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इंद्रगिरी रामपुर

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सातपुरा

शासकीय ज्ञान उदय विद्यालय बीटीअाई हाेशंगाबाद

छात्रों को तनाव मुक्त करने के लिए वरिष्ठ नागरिक मंच चलाएगा अभियान

इटारसी| वरिष्ठ नागरिक मंच की मासिक बैठक मंच अध्यक्ष घनश्यामदास मित्तल की अध्यक्षता में गोठी धर्मशाला में संपन्न हुई। राष्ट्रगान के साथ प्रारंभ हुई बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। मंच सदस्य डॉ. केएस उप्पल, डॉ. विनोद सीरिया, अशोक सक्सेना, अशोक कश्यप, ओपी पांडे ने जीवन के संस्मरण सुनाए। मंच सचिव राजकुमार दुबे ने पिछली बैठक की कार्यवाही को पढ़कर सुनाया। मंच फरवरी में सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण कराएगा। इसके अलावा 10वीं, 12वीं की के विद्यार्थियों को तनाव मुक्त करने लिए स्कूलों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। सतीश गोठी की स्मृति में निर्धन मेधावी छात्र छात्राओं को 5120 रुपयों की राशि दान स्वरूप प्रदान की गई। मंच सदस्य अशोक सक्सेना ने जरूरतमंदाें के लिए 11 कंबल बांटने की बात रखी। अंत में डॉ. यूके शुक्ला एवं डॉ. उमाशंकर भट्ट के निधन पर श्रद्धांजलि दी गई। संचालन राजकुमार दुबे ने किया। इस दाैरान कामिनी शुक्ला, सुषमा परमहंस, ऊषा चिमानिया, रामविलास चौरे, हेमंत भट्ट, एनपी चिमानिया, टीआर चोलकर, एके शुक्ला, विजय मंडलोई, रामविलास चौरे, डॉ. ज्ञानेंद्र नाथ पांडे सहित अनेक सदस्य माैजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-board-examination-to-begin-at-75-centers-in-district-5-sensitive-8-highly-sensitive-centers-063110-6443312.html

No comments:

Post a Comment