Wednesday, January 22, 2020

लोक कला व शिल्प विकसित करने पिछले 5 साल के कार्य, योजना एवं बजट की संस्था ने की समीक्षा

एतिहासिक नगरी चंदेरी को यूनेस्को की क्रिएटिव सिटी नेटवर्क सूची में स्थाई रूप से शामिल किए जाने के लिए मध्यप्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा अधिकृत संस्था धरातल के प्रतिनिधि आंचल मेहता ने बैठक आयोजित की। बैठक में संस्था की प्रतिनिधि ने शासकीय अधिकारियों, समाजसेवियों, बुनकरों, व्यापारियों, मास्टर बीर्वस से चर्चा की। इसके पहले 20 दिसंबर को भोपाल में इस संदर्भ में बैठक आयोजित की गई थी।

इसी सिलसिले में नगर पालिका प्रशासन भी शहर को क्रिएटिव सिटी में शामिल किए जाने के लिए प्रयासरत है। इसको लेकर नपा ने 17 जनवरी को बुनकर पार्क में सीएमओ रामप्रकाश गुप्ता ने स्थानीय स्तर पर हुई बैठक में चर्चा की थी। सीएमओ श्री गुप्ता ने बताया कि बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से जानकारी ली गई कि सरकार ने पिछले 5 साल में लोक कला और शिल्प को रचनात्मक स्तर पर विकसित करने के लिए कौन-कौन सी नीतियों उपायों या सपोर्ट कार्यक्रमों की पहल की। पिछले पांच साल में लोक कला के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए कौन से कार्यक्रम बनाए गए।

लोक कला और शिल्प को बढ़ाने सरकार ने बनाया स्टूडियो: इस दौरान पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा अधिकृत संस्था धरातल की आंचल मेहता ने पूछा कि क्या सरकार ने लोक कला और शिल्प को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक स्टूडियो प्रदान किया है। शहर में बजट आने पर लोककला और शिल्प के विकास के लिए स्टूडियो दिया गया है। उन्होंने पूछा की इसके लिए कौन-कौन से वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराए। समाजसेवियों से पूछा कि चंदेरी लोककला व क्रॉफ्ट के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए एनजीओ ने कौन-कौन से कार्यक्रम चलाए हैं। हथकरघा बुनकरों के जीवन स्तर को सुधारने में एनजीओ ने क्या कार्य किया है।

सभी जानकारी को एकत्रित कर यूनेस्को भेजी जाएगी: संस्था की प्रतिनिधि आंचल मेहता ने बताया कि बैठक में मिली जानकारी को एकत्रित किया जाएगा। इसके अलावा अन्य जानकारियों को भी इकट्ठा कर इसकी रिपोर्ट को फरवरी में यूनेस्को को भेजा जाएगा। इसके बाद यूनेस्को का सर्वे दल चंदेरी आकर अध्ययन करेगी। क्रिएटिव सिटी नेटवर्क सूची में शामिल करने की संभावनाएं तलाशेगी।

बैठक चंदेरी को यूनेस्को की क्रिएटिव सिटी नेटवर्क सूची में शामिल करने के संबंध में हुई बैठक

पर्यटन विकास बोर्ड की संस्था धरातल के प्रतिनिधि ने बुनकर पार्क में ली बैठक

शासन की तरफ क्या सहयोग मिलता है

उन्होंने बुनकरों से पूछा की जीवन यापन में सुधार के लिए शासन की तरफ से क्या सहयोग मिलता है। आपके संगठनों द्वारा कितने विभिन्न त्योहारों का आयोजन किया गया है। फूड फेस्टिवल में आप कौन-कौन से उत्पाद बेचते हैं। त्योहारों के आयोजन से आैसतन कितना राजस्व प्राप्त होता है। चंदेरी में प्रदर्शनी लगाने का त्योहार मेले के आयोजन के लिए कौन सा समय उपयुक्त है।

बैठक में व्यवसाइयों, बुनकरों से जानकारी लेती संस्था की प्रतिनिधि।

इन कार्यों के बाद लोक कला और शिल्प पर क्या प्रभाव पड़ा

उन्होंने पूछा कि इन कार्यों के बाद शहर की लोक कला और शिल्प के स्तर पर क्या प्रभाव पड़ा। बुनकरों से पूछा कि शिल्प कला का कौन सा सामान प्रमुखता से भेजते हैं। व्यवसाय कब से शुरू किया पारिवारिक व्यवसाय क्या है। क्या आपके संबंधी भी इसी क्षेत्र में साड़ी बुनाई का कार्य करते हैं। व्यवसाय शुरू करने के बाद से ग्राहकों की पसंद में क्या बदलाव देखा। आप कच्चा माल कहां से प्राप्त करते हैं। कच्चा माल कितनी बार और कितनी कीमत पर मिलता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chanderi News - mp news the institution reviewed the work plan and budget of the last 5 years to develop folk arts and crafts


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-the-institution-reviewed-the-work-plan-and-budget-of-the-last-5-years-to-develop-folk-arts-and-crafts-070526-6458845.html

No comments:

Post a Comment