इंदौर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अभा कार्यकारिणी की 5 दिनी बैठक गुरुवार को रेडिसन होटलके पास ओमनी गार्डन में प्रारंभ हुई। बैठक में शामिल हाेने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार सुबह इंदौर पहुंचे। बैठक 5 दिन चलेगी और भागवत भी पांच दिन इंदौर में ही रहेंगे।
संघ सूत्रों के अनुसार बैठक में ग्रामीण क्षेत्र में शाखाओं की संख्या बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी। वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति को देखते हुए इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चूंकि इंदौर संघ के मालवा प्रांत का मुख्यालय है, इसलिए बैठक यहां हो रही है। सूत्रों के अनुसार शुरुआती तीन दिन अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक होगी, जबकि एक दिन सभी 56 आनुषंगिक संगठनों के शीर्ष पदाधिकारी राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ बैठेंगे। मध्यक्षेत्र की इकाई के विभाग प्रचारकों की बैठक का भी एक सत्र होगा।
कई बड़े नेता होंगे शामिल
बैठक के अंतिम चरण में भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों जेपी नड्डा, कैलाश विजयवर्गीय, बीएल संतोष, राम माधव, पी.मुरलीधर राव, अनिल जैन, डाॅ. विनय सहस्त्रबुद्धे, भूपेंद्र यादव, वी.सतीश, शिव प्रकाश, सौदानसिंह, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत, नरेंद्रसिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, प्रकाश जावड़ेकर में से कुछ के आने की संभावना है।
पांच दिन, बिंदु तीन
- संघ प्रमुख भागवत प्रबुद्धजनों से भी संवाद करेंगे। सीएए पर संघ के जागरूकता अभियान को लेकर लंबी चर्चा होगी। स्वयं सेवकों की भूमिका तय होगी, ताकि सरकार को संघ के एजेंडे पर काम करने में आ रही दिक्कतें दूर हों।
- ग्रामीण क्षेत्रों में शाखाओं का विस्तार कैसे हाे, इस पर मंत्रणा होगी। दरअसल गांवों में संघ का जनाधार मजबूत हो रहा है, इसलिए पार्टी वहां शाखाओं के विस्तार पर काम करेगी।
- भाजपा का जनाधार हरियाणा, झारखंड सहित कई चुनावों में घटा है। अब दिल्ली, बिहार में चुनाव हैैं। इसलिए संघ चिंतित है कि यहां भी झारखंड जैसा हाल न हो। प. बंगाल में संघ खुद को बहुत मजबूत करना चाहता है। वहां भी दो साल में चुनाव हैं। इन मुद्दों पर भी चर्चा करेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/rss-chief-bhagwat-arrived-in-indore-to-attend-the-5-day-meeting-of-rsss-abha-executive-126411359.html
No comments:
Post a Comment