Friday, January 3, 2020

48 जिलों के 1200 स्कूलों में देंगे व्यसन मुक्ति का संदेश

व्यसन मुक्त भारत यात्रा का रथ पहुंचा शहर

भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

प्रदेश के 48 जिलों के 1200 स्कूलों में व्यसन मुक्ति का संदेश देने के लिए व्यसन मुक्त भारत यात्रा निकाली जा रही है। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा निकाली गई यात्रा का रथ शुक्रवार को शहर पहुंचा। गायत्री परिवार के संजय राठौड़ ने बताया 1200 से अधिक स्कूलों में व्यसन मुक्त रथ पहुंचकर दो लाख से ज्यादा विद्यार्थियो को संदेश देगा। रथ यात्रा में व्यसन के दुष्परिणाम चलचित्र के माध्यम से बताए जा रहे हैं। वसंत मोंडे ने बताया बुरहानपुर, शाहपुर और लोनी के स्कूलों में चलचित्र के माध्यम से व्यसन के दुष्परिणाम बताए गए। गुटखा, तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट और शराब जैसे व्यसन से किस तरह बचा जा सकता है, इसके लिए जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को नशा मुक्ति का संकल्प भी दिलाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Burhanpur News - mp news 1200 schools in 48 districts will give message of addiction addiction


source https://www.bhaskar.com/mp/burhanpur/news/mp-news-1200-schools-in-48-districts-will-give-message-of-addiction-addiction-065545-6310576.html

No comments:

Post a Comment