Saturday, January 18, 2020

सिर्फ 4 घंटे में 51 सोसायटी की 172 शिकायतें लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे लोग

पहली विशेष जनसुनवाई िशकायतों की लिस्टिंग कर प्लॉट दिलाएगा प्रशासन

 

हाउसिंग सोसायटियों में गड़बड़ी को लेकर अगली जनसुनवाई 15 फरवरी को

सिटी रिपोर्टर | भोपाल

शनिवार सुबह 11 बजे। कलेक्टोरेट दफ्तर। हाउसिंग सोसायटियों के पीड़ितों को जमीन का मालिकाना हक दिलाने के लिए 9 साल बाद कलेक्टोरेट में विशेष जनसुनवाई का अायाेजन हुआ। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक चार घंटे के भीतर 172 पीड़ितों ने पहुंचकर जिला प्रशासन के अफसरों से प्लॉट दिलाने की गुहार लगाई।

यहां पहुंचे लोगों ने आरोप लगाया कि 2009-10 में भी ऐसी ही जनसुनवाई का आयोजन किया गया था, आवेदन लिए गए थे। ये भरोसा दिलाया गया था कि न्याय मिलेगा, लेकिन 9 साल बाद भी अफसरों के चक्कर ही काट रहे हैं। ज्यादातर लोगों ने आरोप लगाया कि पिछले 30 साल में इन सोसायटियों के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान अध्यक्षों ने मनमानी करते हुए बाहरी लोगों को प्लॉट बेच दिए। लेकिन इन हाउसिंग सोसायटी माफिया पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना था कि सरकार की पहल से एक बार फिर आस जागी है कि शायद इस बार उन्हें खरीदी गई जमीन का मालिकाना हक मिल जाएगा या फिर जमा की गई राशि वापस मिल जाएगी।

मामले ऐसे... हाउसिंग बोर्ड के खिलाफ भी आईं शिकायतें

11 लाख हाउसिंग बाेर्ड में जमा किए थे प्लॉट नहीं मिला

1

शिवाजी नगर निवासी राजेंद्र कुमार तिवारी 62 साल एडीएम आरपी भारती के पास पहुंचते हैं, यहां पर उन्होंने बताया कि सबरी नगर रासलाखेड़ी में उन्होंने 1482 वर्गमीटर का प्लॉट 2016 में बुक कराया था। लेकिन प्लॉट का पजेशन अभी तक नहीं मिला है। इस बारे में जब भी हाउसिंग बोर्ड दफ्तर जाता हूं। बोर्ड के अफसरों का यही जवाब होता है कि जमीन बोर्ड के कब्जे में नहीं है, इसलिए अभी पजेशन नहीं दिलाया जा सकता। उन्होंने बताया कि उन्हीं की तरह करीब 19 लोगों को प्लॉट का पजेशन नहीं मिला है।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी रजिस्ट्री नहीं हुई

2

70 वर्षीय लाल सिंह ने 30 साल पहले 1989 में मन्नी पुरम सोयायटी में प्लॉट के लिए 1 लाख 27 हजार 500 रुपए जमा किए थे। सदस्यों के बीच विवाद होने से मामला हाईकोर्ट पहुंच गया था। कोर्ट के दखल के बाद सदस्यता सूची में मेरा नाम 162 नंबर पर था। कुल 183 मेंबर थे, लेकिन तत्कालीन अध्यक्ष केएल साहू ने मेरी जगह किसी गैर सदस्य को प्लॉट आवंटित कर दिया। इस मामले में कई जगह शिकायत कर चुका हूं, लेकिन प्लॉट नहीं मिला।

कलेक्टोरेट में शनिवार को विशेष जनसुनवाई के लिए अपनी शिकायतों के लिए रजिस्ट्रेशन कराते लोग। फोटो |भास्कर

33 साल से सहकारिता विभाग के चक्कर काट रहा हूं, सोचा नहीं था कि बुढ़ापे में ये दिन देखना पड़ेंगे

3

कोलार स्थित ललिता नगर में रहने वाले 65 वर्षीय हुकुमचंद अग्रवाल ने बताया कि 1986 में स्वजन हाउसिंग सोसायटी में प्लॉट के लिए जीवनभर की कमाई 20 हजार रुपए जमा किए थे। उस वक्त तत्कालीन अध्यक्ष रमेश पटेल थे, प्लॉट की रजिस्ट्री करा दी थी, लेकिन पेपर नहीं दिए। आज भी प्लॉट के लिए सहकारिता विभाग और सोसायटी दफ्तर के चक्कर लगा चुका हूं। लेकिन आज तक प्लॉट नहीं मिला है। यह सोचकर प्लॉट की खरीदी की थी कि बुढ़ापे में दिक्कत नहीं होगी। लेकिन क्या पता था कि ये दिन देखना पड़ेगा।

मेरी जगह गैर सदस्य को दिया गया प्लॉट, कई जगह शिकायत की, लेकिन न्याय नहीं मिल सका

4

सुरेश चंद बजाज ने दूर संचार हाउसिंग में 1987 में 22 हजार रुपए प्लॉट के लिए जमा किए थे, लेकिन तत्कालीन अध्यक्ष डीएल जोशी ने प्लॉट नहीं दिया। मेरी जगह गैर सदस्य को प्लॉट दे दिया गया। इस बारे में जगह-जगह शिकायत दर्ज करा चुका हूं। लेकिन आज तक न्याय नहीं मिला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhopal News - mp news people reached collectorate with 172 complaints of 51 societies in just 4 hours
Bhopal News - mp news people reached collectorate with 172 complaints of 51 societies in just 4 hours
Bhopal News - mp news people reached collectorate with 172 complaints of 51 societies in just 4 hours
Bhopal News - mp news people reached collectorate with 172 complaints of 51 societies in just 4 hours
Bhopal News - mp news people reached collectorate with 172 complaints of 51 societies in just 4 hours


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-people-reached-collectorate-with-172-complaints-of-51-societies-in-just-4-hours-065005-6428093.html

No comments:

Post a Comment