Friday, January 17, 2020

जरूरतमंदों को पुलिस बांट रही गर्म कपड़े, 3 दिन में 54 को कराए उपलब्ध

ब्यावरा| शहर से लेकर करनवास तक हाईवे किनारे शीतलहर और कड़ाके की सर्दी में ठिठुरते हुए मिलने वाले लोगों को करनवास थाना पुलिस कंबल उड़ाने सहित अन्य गर्म कपड़े बांट रही है। करनवास थाना प्रभारी रामनरेश राठौर की पहल पर थाना पुलिस द्वारा पिछले 3 दिन में ब्यावरा से लेकर करनवास तक एबी रोड बैठे या घूमते रहे हुए मिलने वाले गरीब एवं जरूरतमंदों को पुलिस कर्मी नए कंबल उड़ा रहे हैं। पुलिस अभी तक करनवास, दूधी, नाईहेड़ा आदि गांवों सहित हाईवे किनारे मिले 54 लोगों को नए कंबल, स्वेटर, स्कार्प आदि वितरित कर चुकी है जबकि कई को पुलिस कर्मी अपने हाथों से पहना चुके हैं। मानव सेवा के लिए थाना प्रभारी की पहल पर की गई इस पहल की करनवास सहित आसपास के क्षेत्र में सराहना हो रही है।

करनवास थाना पुलिस ने शीतलहर के बीच कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे गरीब व बेसहारा लोगों को कंबल वितरित किए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Biyawara News - mp news police distributing warm clothes to the needy made available to 54 in 3 days
Biyawara News - mp news police distributing warm clothes to the needy made available to 54 in 3 days


source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-police-distributing-warm-clothes-to-the-needy-made-available-to-54-in-3-days-070013-6420877.html

No comments:

Post a Comment