Saturday, January 18, 2020

बाणगंगा के 268 लोगों काे जमीन के मालिकाना हक का मामला अटका

भोपाल|बाणगंगा क्षेत्र के 268 मकान मालिकों को उनकी जमीन के मालिकाना हक का मामला क्षेत्र की 2 लाख 26 हजार वर्ग फीट जमीन का उपयोग तय नहीं होने से अटक गया है। करीब डेढ़ साल पहले राज्य सरकार ने यहां के रहवासियों को उन्हें आवंटित भूखंड का मालिकाना हक देने का निर्णय लिया था। लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं हो सका है। हाउसिंग बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार शासन ने बोर्ड को बाणगंगा क्षेत्र में 3 लाख 74 हजार 616 वर्ग फीट जमीन आवंटित की थी। इसमें 540 वर्ग फीट के 160 और 576 वर्ग फीट के 108 प्लॉट आवंटित किए गए थे। इसके बाद 2 लाख 26 हजार वर्ग फीट जमीन शेष है। ऐसे में बोर्ड यह भी पता लगा रहा है कि इस भूमि का ले आउट तैयार किया गया था यहां नहीं? उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों बाणगंगा के समीप स्मार्ट सिटी के कार्यों को लेकर रहवासियों में भय की स्थिति बन गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-268-people-of-banganga-get-hold-of-land-ownership-case-065012-6428083.html

No comments:

Post a Comment