भोपाल .शहर में तय कलेक्टर गाइडलाइन से ज्यादा कीमतों पर हुई रजिस्ट्री की जांच के बाद करीब 54 लोकेशंस पर प्रॉपर्टी के दाम 5 से 15 फीसदी तक बढ़ाने की तैयारी है। शहर की अलग-अलग 1160 लोकेशन पर लोगों ने गाइडलाइन से ज्यादा पर रजिस्ट्रियां कराई हैं, इन लोकेशन पर करीब 25 हजार रजिस्ट्रियां हुई हैं। इसका अध्ययन उपमूल्यांकन समिति के सदस्य कर रहे हैं। शुक्रवार को पंजीयन विभाग के अफसरों ने इस बारे में एक रिपोर्ट उपमूल्यांकन समिति के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव के सामने पेश की। इस पर 15 जनवरी को उपमूल्यांकन समिति में बैठक में दोबारा चर्चा होगी।
कारण.... ज्यादा कीमतों में इसलिए हुई रजिस्ट्री
रजिस्ट्रियों की जांच में यह बात सामने आई है कि लोग बैंक लोन लेने के लिए बाजार दाम पर रजिस्ट्री करा रहे हैं। साथ ही सरकार द्वारा गाइडलाइन से ज्यादा रेट पर रजिस्ट्री कराए जाने की एक वजह स्टाम्प ड्यूटी कम किया जाना भी है। पिछले जून में सरकार ने व्यवस्था दी थी कि यदि किसी व्यक्ति ने गाइडलाइन से ज्यादा दर पर रजिस्ट्री कराई है तो प्रॉपर्टी की कीमत में आने वाले अंतर पर सिर्फ 1% स्टाम्प शुल्क ही देना पड़ेगा।
यहां देख सकते हैं वर्तमान गाइडलाइन की कीमतें
वर्तमान कलेक्टर गाइडलाइन में प्रॉपर्टी कीमतें देखने के लिए पंजीयन विभाग की वेबसाइट पर www.mpigr.gov.in देख सकते हैं। यहां पर जिले की 3910 लोकेशन कीमतें दी गई हैं।
...तो नहीं होगा फायदा
भोपाल में प्रॉपर्टी कीमतें पहले ही ज्यादा हैं। सरकार ने पिछले साल प्रॉपर्टी की कीमतें 20 % घटाई। अब फिर कीमतें बढ़ा देंगे तो आम आदमी को कोई फायदा नहीं होगा।
अजय अग्रवाल, संयोजक जिला स्तरीय मूल्य विरोध समिति
मुख्य लोकेशन... जहां हायर रेट में रजिस्ट्री
कॉलोनी का नाम रजिस्ट्री इतनी ज्यादा प्रस्तावित
संख्या पर रजिस्ट्री बढ़ोत्तरी
गणेश गैलेक्सी सिटी नरेला 24 144% 10%
एलैक्जर ग्रीन पलासी 21 192% 10%
सागर लैंडमार्क 27 178% 10%
क्रिस्टल सिटी गोविंदपुरा 35 128% 15%
गिरनार वैली 21 153% 10%
इंपीरियल हाइट्स 17 229% 5%
सिग्नेचर सिटी 22 157% 10%
पलक कंस्ट्रक्शन 16 184% 5%
सागर इडन गार्डन 34 223% 15%
ट्युलिप ग्रीन 24 168% 10%
अशोका गार्डन 10 204% 5%
बागमुगालिया की कॉलोनी 28 125% 10%
फार्च्यून कस्तूरी, जाटखेड़ी 21 171% 10%
स्वजन गृनिस, जाटखेड़ी 38 168 % 15%
अटलांटिस, कटारा 29 195 % 10%
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/news/preparing-to-increase-property-prices-by-15-at-54-locations-after-checking-25-thousand-registries-126484468.html
No comments:
Post a Comment