Tuesday, January 14, 2020

अंडर 22 पुरुष क्रिकेट टीम का चयन आज सिंचाई कॉलोनी में

छतरपुर | मप्र क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देशानुसार जिला छतरपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर 22 पुरुष क्रिकेट टीम का चयन बुधवार की दोपहर 2 बजे से सिचाई कॉलोनी स्थित सरस्वती स्कूल में किया जाएगा। एसोसिएशन सचिव राजीव बिल्थरे ने बताया कि जिन खिलाड़ियों का जन्म 1 सितंबर 1997 या उसके बाद हुआ हो, वे खिलाड़ी इसमें भाग ले सकते हैं। जो खिलाड़ी इस चयन प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं वे अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, लगातार तीन वर्षों की अंकसूची, पेरेन्ट्स की आईडी की मूल प्रति व छायाप्रति के साथ सफेद ड्रेस में अपनी किट के साथ उपस्थित हों।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-selection-of-under-22-men39s-cricket-team-today-in-irrigation-colony-070516-6395315.html

No comments:

Post a Comment