भास्कर संवाददाता |भांडेर
दतिया रोड स्थित शुक्ला गार्डन में बुधवार की शाम एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शैलू गुबरेले, अहमद खान, श्याम गुबरेले, विनोद व्यास, रविकांत चतुर्वेदी तथा रामराजा दांगी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुए कार्यक्रम में 13 लोग, जिनमें एक शहीद की प|ी और शेष पूर्व सैनिक शामिल थे, को शॉल-श्रीफल से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रविकांत चतुर्वेदी ने कहा कि देश को आजाद कराने और फिर स्वतंत्र भारत की सीमाओं की पहरेदारी करने वाले वीर शहीद-सैनिकों की शौर्यगाथा आज के दौर के युवाओं और आने वाली पीढ़ी को स्मरण कराने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई थी। इस कार्यक्रम को भव्यता देने जय मां भारती सांस्कृतिक मंडल की मदद ली गई। जिसने कार्यक्रम में संगीत वादन एवं धार्मिक गीत गायन का बखूबी दायित्व निभाया।
नगर के एकमात्र सितारवादक रमन झारखड़िया ने सितार वादन के द्वारा इस कार्यक्रम को और भव्यता प्रदान की। साथ ही कार्यक्रम में देशभक्ति संबंधी ओजस्वी वक्ता के रूप में भागवत वक्ता सीता किशोरी मौजूद रहीं। एक जनवरी से प्रारंभ देशभक्ति कार्यक्रम अब तक नगर के विभिन्न लोगों द्वारा कुल 22 स्थानों पर आयोजित किया जा चुका है।
बुधवार को हुए इस कार्यक्रम में जिन लोगों का सम्मान हुआ उनमें पूर्व सैनिक कैलाश नारायण दीक्षित, मन्नूलाल वर्मा, सुरेश परमार, महावीर सिंह सेंगर, वैदेहिशरण पटैरिया, रामप्रसाद सविता, डीएन दीक्षित, धर्मेंद्र भदौरिया, शिवदयाल सिरौनिया, जगमोहन सेंगर, विनोद सिंह सेंगर, रमेश बाबू तिवारी के अलावा शहीद सैनिक की विधवा बिट्टी देवी रजक शामिल हैं।
कार्यक्रम में शहीदों केे परिजनों का सम्मान करते पदाधिकारी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/datia/news/mp-news-one-evening-13-ex-soldiers-including-martyr39s-wife-honored-in-the-program-in-the-name-of-martyrs-cultural-programs-were-held-071028-6465199.html
No comments:
Post a Comment