Sunday, January 12, 2020

जिलेभर में सिर्फ 11 पुरुषों और 6,789 महिलाओं ने करवाए नसबंदी ऑपरेशन

नसबंदी कराने पर मिलती है प्रोत्साहन राशि

राज्य शासन ने पुरुषों के लिए 3 हजार रुपए और महिलाओं के लिए 2 हजार रुपए नसबंदी ऑपरेशन पर देना स्वीकृत किए हैं। इस योजना के तहत पहले पुरुष नसबंदी कराने वाले पुरुष को 2 हजार रुपए ही मिलते थे लेकिन अब 1 हजार रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। इसी तरह महिला नसबंदी पर 1400 रुपए देने का प्रावधान था जिसमें 2 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान जोड़ा गया है।

परिवार नियोजन कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को 5-5 नसबंदी आॅपरेशन का दिया गया लक्ष्य

ऑपरेशन कराएं नहीं तो रुकेगी वेतन वृद्धि

पुरुष नसबंदी अब स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए सिरदर्द बन गया है। सीएमएचओ ने लक्ष्य पूर्ति के लिए 5-5 ऑपरेशन कराए जाने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को दिया। इसके लिए उन्हें नोटिस भी जारी किए गए। अगर लक्ष्य पूर्ति नहीं होती है तो उनकी वेतन वृद्धि रोकी जाएगी।

लक्ष्य पूरा न होने पर रुकेगी वेतन वृद्धि

जिले भर में 6789 महिलाओं ने नसबंदी कराई गई है, जबकि सिर्फ 11 पुरुषों ने परिवार नियोजन के लिए नसबंदी कराई। लक्ष्य के लिए कार्यकर्ताओं को नोटिस दिए गए हैं और 5-5 नसबंदी करवाने का लक्ष्य भी दिया है। लक्ष्य पूर्ति न होने पर वेतन वृद्धि रोकी जाएगी। पुरुष नसबंदी न कराने के पीछे भ्रम है। परिवार नियोजन के लिए पुरुषों को जागरूक होना पड़ेगा। - डाॅ. विजय पथौरिया, सीएमएचओ, छतरपुर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chhatarpur News - mp news only 11 men and 6789 women underwent sterilization operations across the district


source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-only-11-men-and-6789-women-underwent-sterilization-operations-across-the-district-070037-6380301.html

No comments:

Post a Comment